Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : भागलपुर में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, आजादी और संविधान पर छिड़ी बहस || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजादी की लड़ाई और भारतीय संविधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिससे नई बहस छिड़ गई है। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध गीत “साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” का जिक्र करते हुए कहा कि केवल महात्मा गांधी को आजादी का पूरा श्रेय देना उन हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के साथ न्याय नहीं है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, वीर कुंवर सिंह, बिरसा मुंडा और देवी बख्श सिंह जैसे वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान हस्तियों को इतिहास में उनका उचित स्थान नहीं मिल पाया है। […]

BHAGALPUR : भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। वीरता और देशभक्ति के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भागलपुर शहर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीरोमाइल चौक पर वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही और ‘जय भवानी’ तथा देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। माल्यार्पण के उपरांत जीरोमाइल चौक से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा जीरोमाइल चौक से प्रारंभ होकर तिलकामांझी, मनाली चौक, आदमपुर चौक होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। […]

BHAGALPUR : छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा लालूचक में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय जयप्रकाश मंडल के पुत्र थे और पेशे से वाहन चालक थे। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार अपने घर की छत पर सोए हुए थे। देर रात नींद में करवट लेने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत पास के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। परिजन जब उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, उसी दौरान […]

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ सात गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर जिले में अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिग्धी गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की पुष्टि होने के बाद सिटी एसपी के निगरानी में तथा नगर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दिग्धी गांव में छापेमारी की, जहां संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से सभी को खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिशु कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, चंदन कुमार […]

BHAGALPUR : भाकपा (माले) ने मनाया 58वां स्थापना दिवस || GS NEWS

DESK 1110

सम्प्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के संघर्ष को मजबूत करने का लिया संकल्प भागलपुर ।भाकपा (माले) ने बुधवार को देशभर के साथ भागलपुर में भी अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सर्वहारा के महान नेता कॉमरेड व्लादिमीर इल्यिच लेनिन की 156वीं जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई। स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर हंसुआ-हथौड़ा अंकित लाल झंडा फहराया। साथ ही वाम आंदोलन के शहीदों और दिवंगत नेताओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और इसके विस्तार का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने कहा कि भाकपा […]

BHAGALPUR : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में सिंदूर की खेती शुरू || GS NEWS

DESK 1110

किसानों के लिए खुलेगा मुनाफे का नया रास्ता, पारंपरिक संसाधनों को मिलेगा बढ़ावा भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में एक अनोखी और पारंपरिक खेती की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय में अब सिंदूर की खेती शुरू की गई है, जो आने वाले समय में किसानों के लिए आय का नया जरिया बन सकती है। यह पहल कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी. शाजिदा बानू की देखरेख में की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आमतौर पर सिंदूर को केवल महिलाओं के श्रृंगार से जोड़कर देखा जाता है, जबकि इसके अन्य उपयोग भी हैं, जिनमें कुछ खाद्य और पारंपरिक प्रयोग शामिल हैं। इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने बताया […]

BHAGALPUR : 23 अप्रैल को भागलपुर में निकलेगी भव्य वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव शोभा यात्रा || GS NEWS

DESK 1110

गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े रहेंगे मुख्य आकर्षण; हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना भागलपुर । 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए भागलपुर में 23 अप्रैल, बुधवार को भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद वहीं से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हाथी-घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी। आयोजन में हजारों शहरवासियों के शामिल होने की […]

BHAGALPUR : उधार में गुटखा नहीं देने पर दबंगों ने दुकान फूंकी, सीसीटीवी में कैद वारदात || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक पर उधार में गुटखा नहीं देने पर दबंगों द्वारा एक जनरल स्टोर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित दुकानदार टिंकू चौधरी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान राजू चौधरी, मनोज चौधरी, विशाल चौधरी, रंजन चौधरी और आदित्य चौधरी वहां पहुंचे और गुटखा उधार मांगने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकानदार ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद देर रात करीब एक बजे आरोपित दोबारा लौटे और दुकान में आग लगा दी। […]

BHAGALPUR : टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 8 छात्रों ने JEE Advanced के लिए किया क्वालीफाई || GS NEWS

DESK 1110

कन्हैया झा बने टॉपर, विद्यालय में खुशी का माहौल नवगछिया । जगतपुर स्थित टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। हाल ही में घोषित JEE Main के परिणामों में विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए प्रतिष्ठित JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया है। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रों ने पहले सत्र की तुलना में दूसरे सत्र में अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है। इस सफलता में कन्हैया झा ने 95.09 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल विद्यार्थियों में अंकित सिंह (94.30 पर्सेंटाइल), नितिन नवीन (91.80 पर्सेंटाइल), अथर्व शौर्य (91.34 पर्सेंटाइल), प्रत्युष राज (91.28 पर्सेंटाइल), शिवांश श्रीवास्तव (89.77 पर्सेंटाइल), नेहा […]

BHAGALPUR : आग से सुरक्षा पर जागरूकता अभियान का समापन, मॉक ड्रिल से लोगों को किया गया सतर्क || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिले में पिछले सात दिनों से चल रहे अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हजारों लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। डिवीजनल कमांडेंट सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आगजनी की घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को कम करना है। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे, तब तक लोगों को अपनी सुरक्षा के उपायों की जानकारी होना जरूरी है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों […]