5
(1)



भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक पर उधार में गुटखा नहीं देने पर दबंगों द्वारा एक जनरल स्टोर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया है।

पीड़ित दुकानदार टिंकू चौधरी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान राजू चौधरी, मनोज चौधरी, विशाल चौधरी, रंजन चौधरी और आदित्य चौधरी वहां पहुंचे और गुटखा उधार मांगने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की।

दुकानदार ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद देर रात करीब एक बजे आरोपित दोबारा लौटे और दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ।

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि पीड़ित के आवेदन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: