3
(2)



कन्हैया झा बने टॉपर, विद्यालय में खुशी का माहौल

नवगछिया । जगतपुर स्थित टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। हाल ही में घोषित JEE Main के परिणामों में विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए प्रतिष्ठित JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया है।

विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रों ने पहले सत्र की तुलना में दूसरे सत्र में अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है। इस सफलता में कन्हैया झा ने 95.09 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों में अंकित सिंह (94.30 पर्सेंटाइल), नितिन नवीन (91.80 पर्सेंटाइल), अथर्व शौर्य (91.34 पर्सेंटाइल), प्रत्युष राज (91.28 पर्सेंटाइल), शिवांश श्रीवास्तव (89.77 पर्सेंटाइल), नेहा कुमारी (80.03 पर्सेंटाइल) और शौर्यम चौधरी (78.36 पर्सेंटाइल, एससी श्रेणी) शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रतिनिधि अजय कुमार ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

अभिभावकों ने भी विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परिणाम स्कूल की गुणवत्ता को दर्शाते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: