5
(1)



भागलपुर। जिले में पिछले सात दिनों से चल रहे अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हजारों लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

डिवीजनल कमांडेंट सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आगजनी की घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को कम करना है। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे, तब तक लोगों को अपनी सुरक्षा के उपायों की जानकारी होना जरूरी है।

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉल पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

संजय कुमार ने बताया कि खासतौर पर स्कूलों में बच्चों को आग से बचाव के उपायों का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे न केवल खुद सुरक्षित रहें बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें।

समापन के अवसर पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और आगजनी से बचाव के लिए बताए गए उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे, ताकि समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और मजबूत हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: