April 24, 2026
BHAGALPUR : बीएयू सबौर का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल बोले—कृषि से बनेगा विकसित भारत || GS NEWS
DESK 111भागलपुर । बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर का 9वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने की। कार्यक्रम कर्पूरी सभागार में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान कुल 443 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 13 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री दी गई। साथ ही 6 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्मारिका एवं वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 का विमोचन किया गया तथा विभिन्न विकास योजनाओं—जैसे पेयजल संयंत्र, नीरा पाउच (अनार एवं ऑरेंज […]