


भागलपुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर कशोधन वैश्य महिला समिति द्वारा शुक्रवार को शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की है।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कर सेवा आरंभ की गई। समिति की सदस्य रत्ना गुप्ता ने बताया कि शीतल जल वितरण कार्यक्रम लगभग दो महीने तक लगातार चलेगा, जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
समिति के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से समिति इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय है और आगे भी समाज सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम के पहले दिन राहगीरों के बीच शीतल जल के साथ-साथ सत्तू का भी वितरण किया गया, जिससे लोगों को गर्मी में ऊर्जा और ठंडक मिल सके। इस मौके पर समिति के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
















