Category Archives: Naugachia

Noimg

Naugachia – नौगछिया पुलिस की बढ़ी करवाई – GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को नवटोलिया निवासी किसान राजू चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि नवटोलिया गंगा दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के मूंग एवं मकई की फसलों वाले खेतों में छोड़ दिया गया था, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा था। किसानों द्वारा अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मवेशियों […]

Noimg

Naugachia -10 हजार जमा 2 लाख लोन का सपना,सैकड़ों को लगाया चूना – GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया अनुमंडल के कई गांवों की सैकड़ों महिलाएं ठगी की शिकार, साइबर थाने में शिकायत दर्ज व्यवसायिक ऋण के नाम पर चला बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में व्यवसायिक ऋण दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक एक कथित फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर 2 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का लालच दिया। आसान प्रक्रिया और कम समय में बड़ी राशि मिलने के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने कंपनी में पैसे जमा कर दिए, लेकिन ऋण मिलने के बजाय कंपनी कार्यालय बंद कर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार कंपनी ने […]

Noimg

Naugachia: वार्ड 21 में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोग हुए शिकार – GS NEWS

DESK 1140

पागल कुत्ते के हमले से मोहल्लेवासी दहशत में, नगर परिषद से लगाई कार्रवाई की गुहार नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड, मुमताज मोहल्ला तथा रुंगटा सत्संग भवन रोड इलाके में आवारा एवं कथित रूप से पागल हो चुके कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोग भयभीत हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले दो दिनों के दौरान कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गंभीर खतरा बन […]

Noimg

Naugachia -बेटी के जन्म पर पौधे लगाने धरहरा की अनोखी परंपरा बनी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल – GS NEWS

DESK 1140

पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर किया गया पर्यावरण संरक्षण गोपालपुर जहां एक ओर आधुनिकता और विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है, वहीं नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड स्थित धरहरा गांव वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और बेटी सम्मान का ऐसा संदेश दे रहा है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। यहां बेटी के जन्म पर फलदार पौधे लगाने की परंपरा न केवल हरियाली बढ़ा रही है, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भी अनूठी मिसाल पेश कर रही है। धरहरा में जब भी किसी घर में बेटी जन्म लेती है, उसके नाम पर आम, लीची, अमरूद समेत विभिन्न फलदार पौधे लगाए जाते हैं। परिवार के सदस्य […]

Noimg

Naugachia: सैदपुर युगांतर पुस्तकालय में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू – GS NEWS

DESK 1140

गोपालपुर  श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान तथा पूज्य स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वचन के साथ सैदपुर महावीर मंदिर परिसर के युगांतर पुस्तकालय में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि खरमास का समय पितरों के कल्याण, पुण्य संचय और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इस दौरान किए गए सत्कर्मों का आध्यात्मिक महत्व […]

Noimg

Naugachia: श्याम साह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव – GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर हुई श्याम साह की हत्या के बाद सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।   राजेंद्र यादव ने मृतक श्याम साह की पत्नी उषा देवी, उनके छोटे-छोटे बच्चों एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार इस समय अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है और समाज को इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना चाहिए।   पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राजेंद्र यादव ने सरकार एवं जिला प्रशासन […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में मंजूषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ – GS NEWS

DESK 1140

बच्चों को मंजूषा कला, योग, ताइक्वांडो, संगीत एवं शारीरिक फिटनेस का दिया जाएगा प्रशिक्षण   नवगछिया । अंग क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोककला के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंजूषा कला परिषद केंद्र, भागलपुर के तत्वावधान में नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति द्वारा आयोजित “मंजूषा समर कैंप 2026” का शुभारंभ शुक्रवार को बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में किया गया। पांच दिवसीय इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में करीब 60 बच्चों को विभिन्न कलात्मक, सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, लायंस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार केजरीवाल, ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव सह प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत पांडेय, प्राचार्य कौशल जायसवाल, […]

Noimg

Naugachia: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद नवगछिया में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह – GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर परिषद नवगछिया कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों, कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छ एवं हरित नवगछिया के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” की शपथ लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 (SASWM Rules 2026) के तहत घरों और प्रतिष्ठानों में कचरे का […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात वृद्ध की मौत – GS NEWS

DESK 1140

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पहचान नहीं होने से रेलवे पुलिस परेशान नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक वृद्ध व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों […]

Noimg

Naugachiya: विश्व पर्यावरण दिवस पर जी. बी. कॉलेज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम – GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोसाईंगांव बिंदेश्वरी महाविद्यालय (जी. बी. कॉलेज), नवगछिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।   इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आंवला, जामुन एवं अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट […]