Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : ट्रेन आने की हो गई सूचना, समपार पर लग गया जाम, मची अफरा-तफरी, इमरजेंसी में आउटर पर रोकी गई ट्रेन, बड़ा रेल हादसा होते होते टला ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : मकंदपुर चौक से नवगछिया आने वाली सड़क के पर शनिवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. जाम के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम रहने के कारण कई बार समपार फाटक बंद नहीं होने की स्थिति में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न होती रही एवं इस दौरान कई ट्रेनों को आउटर सिगनल पर रुकना पड़ा. इस दौरान समपार कर्मी की द्वारा किस तरह समपार बंद कर ट्रेन को निकाला गया. इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे. शनिवारको एक बार फिर से समपार फाटक पर तैनात समपार कर्मी की तत्परता से बड़ी रेल दुर्घटना टल गई. ग्राम में ही शनिवार की दोपहर 1:30 बजे के आसपास […]

नवगछिया :कृषि मंत्री का नवगछिया स्टेशन पर किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर कार्यक्रम से वापस लौट कर नवगछिया में राजधानी पकड़ने आए कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा व नवगछिया नगर पंचायत पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान अजय कुशवाहा ने मंत्री के सामने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी. इस कारण वह सुबह नहीं पहुंचा सके अजय कुशवाहा ने मंत्री को बताते हुए कहा कि नवगछिया अलग संगठन जिला है और भागलपुर अलग मजे की बात यह है कि नवगछिया स्टेशन से राजधानी पकड़ कर जा रहे मंत्री के स्वागत में मात्र दोही कार्यकर्ता दिखाई दिए. DESK 04

नवगछिया : 13 लाख आभूषण की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली, तीन संदिग्ध से चल रही है पूछ ताछ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : नवगछिया बाजार के छोटी ठाकुरबाड़ी रोड के गणेश कम्प्लेक्स स्थित शुभम ज्वेलर्स में हुए 13 लाख के आभूषण चोरी मामले में घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. नवगछिया शहर में यह सबसे बड़ी चोरी की घटना है. चोरी की घटना का उद्भेदन नवगछिया पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. घटना के बाद से घटना के उद्भेदन को लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने तत्काल टीम गठित कर दिया. एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि पुलिस ने घटना की तह तक पहुंच जाने का दावा किया है. शनिवार को चोरी की घटना को लेकर नवगछिया पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत […]

नारायणपुर : पीएचसी में दिव्यांग जांच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- पीएचसी नारायणपुर में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया, एवं जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र पहले से बना हुआ था उसका यूडी आईडी कार्ड ऑनलाइन किया गया उक्त जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डा विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया की दिव्यांग शिविर 20 से 22 तक पीएचसी परिसर में रोजाना लगेगा विकलांग शिविर में विभिन्न विभाग के विशेषज्ञ की . उपस्थिती में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉव के लाभार्थी उपस्थित होकर विकलांग प्रमाणपत्र ले पाएंगें,पुर्व में प्रमाण पत्र जिनका बना हुआ है सभी को ऑनलाइन कराना जरूरी है क्योंकि एक अप्रैल के बाद जो प्रमाण पत्र पहले बना हुआ है उसकी मान्यता रद्द हो जाएगी और यूडी आईडी कार्ड की […]

नवगछिया के साक्षी धर्मकांटा के पास से अपहृत बालक बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के साक्षी धर्मकांटा के समीप से अपराधियों द्वारा अपहरण किए गए बालक रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी झरोखी यादव के पुत्र अमन कुमार 13 वर्ष को नवगछिया पुलिस ने बरामद कर लिया है. अमन की बरामदगी के बाद नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने उसका वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करवाया है. पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि 17 फरवरी को वह पड़ोस के सिंह जदयू यादव के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर टावर चौक होते हुए मकनपुर चौक जा रहा था इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल समाप्त हो गया गाड़ी का पेट्रोल समाप्त होने के बाद जदयू यादव ने मुझे एक सौ रुपया दिया और कहा कि जाओ आगे चलकर […]

नवगछिया : 14 नंबर सड़क से टेम्पो पर लोड 77.6 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता 14 नंबर सड़क के पास से इस्माईलपुर एवं परबत्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए टेम्पो पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है. टेम्पो पर से कुल 77.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. टेम्पो से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब एवं टेम्पो को जप्त कर लिया है. टेम्पो से मेग डवल 375 एमएल का 46 लीटर, रॉयल स्टेज 750 एमएल का 31.500 लीटर शराब बरामद हुआ है. परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि टेम्पो से भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी के लिए लाए जा रहे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की […]

बिहपुर : शादी की नियत से अपहृत लड़की बरामद, युवक गिरफ्तार ||GS NE NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर :शादी की नियत से 16 फरवरी को बिहपुर प्रखंड के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है तो अपहरण के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने सहरसा जिले के पटरा मुहल्ले से लड़की को बरामद किया है और युवक को भी गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि इसी माह 12 फरवरी को लड़की की पिता ने बिहपुर थाने में शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा लड़की का बयान लिया गया है. बुधवार को लड़की का न्यायालय में बयान कलमबद्ध करवाया […]

रंगरा : विधायक ने हर खेत पानी कार्यक्रम का किया शिलान्यास ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने हर खेत पानी योजना का शिलान्यास किया है. उक्त स्थल पर पंपिंग सेट लगाया जाएगा और पंपिंग सेट तक बिजली पहुंचाया जाएगा. विधायक ने कहा कि अब किसान को पानी के लिए सोचना नहीं है, सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है. कोई भी खेत कितना भी दूर क्यों ना हो वहां तक सिंचाई की परिपूर्ण व्यवस्था की जाएगी. इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल के साथ विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, कृषि विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार, इंजीनियर जय मिश्रा, विकास सिंह, अरुण कुमार, जयप्रकाश महंत, लालू ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अनिल सिंह, कमलेश्वर नंदू, मणि ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, […]

नवगछिया : पक्षियों के महागणना के मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने गंगा प्रसाद धार सहित कई अन्य धारों का लिया जायजा || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पक्षियों के महागणना के मौके पर भागलपुर जिला वन प्रमंडल के पदाधिकारी भरत चिंतापाणी के साथ पक्षी प्रेमियों ने गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंडों के विभिन्न धारों में घूम घूम कर पक्षियों का गणना कर प्रवासी व अप्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया. अवलोकन के बाद 75 प्रकार के प्रवासी व स्थानीय पक्षियों की सूची तैयार की गई. मंदार नेचर क्लब के संस्थापक अरविंद मिश्रा ने बताया कि बिहार में पहली बार राज्यस्तरीय तीन दिवसीय पक्षी महागणना का आयोजन किया गया है. गरुड व अन्य पक्षियों को बचाने व प्रजनन हेतु चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया गया है. गंगा प्रसाद धार के अलावे तिनटंगा करारी, गोसाईंगाँव व इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर आदि धारों का भी उन्होंने अवलोकन किया. […]