Category Archives: Uncategorized

गोपालपुर : बिहार केसरी स्व श्रीकृष्ण बाबू की सैदपुर में ब्रह्मर्षि समाज द्वारा मनाई गई पुण्यतिथि ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व श्रीकृष्ण बाबू की पुण्यतिथि ब्रह्मर्षि समाज द्वारा सैदपुर में मनाई गई. इस मौके पर नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह ने उनके द्वारा बिहार के विकास में किये गये योगदान को याद किया. सेवानिवृत शिक्षक प्रभाकर कुमार ने कहा कि अब सिर्फ चुनाव के समय ब्रह्मर्षि समाज राजनेताओं को याद आता है. मौके पर बाल्मिकी कुँवर, रौशन राय, गौरीशंकर सिंह, राजेश कुमार,सुबोध सिंह, अरुण सिंह, त्रिभुवन सिंह, रामप्रकाश सिंह वगैरह की मौजूदगी देखी गई. DESK 04

नवगछिया के गोसांईगांव की बेटी बनी स्कॉटलैंड में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के गोसांईगांव की बेटी डॉ रश्मि झा ने ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में जिले का नाम रौशन किया है. वहां पर डॉ रश्मि को नेशनल हेल्थ सर्विस स्कॉटलैंड के अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग के विभाग का निदेशक बनाया गया है . मालूम हो कि डॉ रश्मि के पिता गोसांईगांव निवासी जीवेश्वर झा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में डीजीएम सेल में इंजीनियर थे. रश्मि झा की प्रारंभिक पढ़ाई दुर्गापुर में हुई और उन्होंने 1991 में मुंबई के एएफएमसी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. मेडिकल की पढ़ाई करते हुए भी रश्मि झा को बेस्ट फीमेल कैडेट का अवार्ड दिया गया था. फिलहाल रश्मि झा अपने पति देवजीत के साथ स्कॉटलैंड में ही रहती […]

रंगरा : अग्निशमन विभाग के एक्सपर्ट ने रंगरा पीएचसी कर्मियों को दिया प्रशिक्षण || GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा पीएचसी में अग्निशमन विभाग के एक्सपर्ट ने पीएचसी कर्मियों को आगलगी की घटना पर काबू पाने के लिये प्रशिक्षण दिया गया. एक्सपर्ट ने बताया कि आग लगी की घटना के बाद किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी उपलब्ध संसाधनों और परंपरागत संसाधनों का प्रयोग कर आग पर काबू पाना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजन, डॉक्टर मोनोरंजन कुमार सुमन, लिपिक कंचन कुमार, लेखा पाल बबलू कुमार, सुधीर कुमार, रौशन कुमार, बियास कुमार, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : कांग्रेस के कैंप कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती || GS NEWS

DESK 040

प्रखर स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयन्ती गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाई गई. इस मौके पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्री निषाद ने इस मौके पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी का बहुमूल्य योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. देशवासी उन्हें प्यार से नेताजी कहा करते थे. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, राजीव चौधरी, छोटेलाल ततमा, फूलो सिंह, लड्डू सिंह, अमित सिंह, अशोक कुमार सिंह निषाद वगैरह की मौजूदगी देखी गई. DESK 04

नवगछिया बाजार के चौक चौराहों पर की अलावा की व्यवस्था || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के द्वारा बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए 37वे मंच स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार की शाम 7:00 बजे नवगछिया शहर के डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक, महाराज जी चौक, दुर्गा स्थान चौक, वैशाली चौक एवं नवगछिया स्टेशन रोड में अजय रुंगटा जी के घर के समीप एवं नवगछिया स्टेशन के बाहर अलाव की व्यवस्था की गई. इस कार्य मे अध्यक्ष विकास चिरानिया ,सचिव चेतन मुनका, कोषाध्यक्ष विक्रम सराफ, उपाध्यक्ष प्रीतम चिरानिया, जनसंपर्क अधिकारी रवि सर्राफ एवं पर्यावरण संयोजक कमल टिबड़ेवाल मौजुद थे. DESK 04

नवगछिया में डीजे पर डांस करने को लेकर स्थानीय लोगों ने बारातियों के साथ हुआ ढिशुम – ढिशूम, 3 घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के मक्खातकिया मुहल्ले के एक शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय लोगों ने बारातियों की जम कर धुनाई कर दी है. घटना में बारात पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घायलों में कटिहार जिले के मनिहारी काटाकोस अजीमाबाद निवासी लड़के का पिता मोहम्मद हाफिज, लड़के का सगा भाई सकील और लड़के का ममेरा भाई मोहम्मद सबीर है. घायल लोगों और बारात के पक्ष के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मक्खातकिया के मोहम्मद मुबारक की लड़की और कटिहार जिले के मोहम्मद हफीज के पुत्र मोहम्मद राजू की शादी होनी थी. निकाह संपन्न भी हो गया था. इसी बीच बारात […]