Category Archives: Uncategorized

रंगरा : रबी फसलों के ठंड एवं कीट प्रबंधन को लेकर शिविर का आयोजन ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा – रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तिनटंगा दियारा पंचायत अंतर्गत भीमदासटोला में कंपनी द्वारा रबी की फसलों मक्के एवं गेहूँ में ठंड एवं कीट फसल प्रबंधन को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें फसलों में ठंड एवं कीट से होने वाले नुकसान के मद्देनजर कंपनी के अधिकारी सुजीत कुमार झा के द्वारा किसानों के बीच इससे बचाव के लिए विस्तार से जानकारी दी गई. उन्होंने किसानों को बताया कि ठंड एवं कीट के द्वारा फसलों में व्यापक रूप से नुकसान देखा जा रहा है. एक विशेष तकनीक के द्वारा इससे निपटा जा सकता है. ताकि फसलों के फैदावार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े. इस मौके पर पंचायत के मुखिया भुवनेश्वर मंडल, सरपंच योगेंद्र मंडल, किसान मदन मंडल, बुल्ले  […]

नवगछिया : पांच दिनों से चल रहे चक्का जाम को पुलिस प्रशासन ने सख्ती से हटाया – दो नेताओं को लिया गया हिरासत में ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – पांच दिनों से चल रहे ट्रक ओनर एसोसिएशन के चक्का जाम कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने सख्ती से समाप्त करवा दिया है. इस क्रम में पुलिस ने ट्रक ओनर एसोसिएशन के दो नेताओं दीपनारायण सिंह दीपक और लालबाबू को हिरासत में ले लिया. शाम 4:00 बजे लगभग नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, भागलपुर के एएसपी पूरण झा, सार्जेंट मेजर केके शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल धरना स्थल पर पहुंचे और पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त करने को कहा. लेकिन ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों पर अडिग रहें. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती का प्रयोग करते हुए दो नेताओं को मौके से […]

रंगरा के मंदरौनी गांव में देखा गया भारत का सबसे जहरीला सांप रसल वाइपर – ग्रामीणों में कौतूहल || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे मंदरौनी गांव के पास भारत का सबसे जहरीला सांप रसल वाइपर देखा गया. सांप काफी लंबा और मोटा था. उक्त स्थल पर सांप का देखा जाना ग्रामीणों के कौतूहल का विषय था. बड़ी संख्या में लोग उक्त सांप को देखने पहुंचे थे. ग्रामीण उक्त सांप को अजगर प्रजाति का सांप कह रहे थे. लेकिन सांपों के जानकार लोगों ने कहा कि उक्त सांप अजगर नहीं बल्कि यह सांप भारत का सबसे जहरीला सांप रसल वाइपर है. जानकार बाबा विस्फोटक निषाद ने कहा कि इस सांप की पहचान बहुत ही आसान है. यह सांप अपने शिकार को देखते ही सिकुड़ जाता है और प्रेशर कुकर की सिटी की तरह यह […]

नवगछिया : घने कोहरे के कारण एनएच 30 पर आलू लदे पिकअप व डंफर में आमने सामने की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – घना कोहरा होने के कारण मंगलवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक पर शांति ढाबा के निकट पिकअप भाव व डंफर के आमने -सामने की टक्कर होने के कारण पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और पिकअप में फँसे चालक को बेहोशी की अवस्था में स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से बाहर निकाल कर इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा . जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. गोपालपुर थाना पुलिस ने बताया कि पिकअप आलू लोडकर कर कटिहार से बिहपुर जा रही थी और डंफर […]

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल में तीसरे दिन 80 लोगों का हुआ वैक्सिनेशन – किसी को नहीं आयी कोई समस्या ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोविड-19 से प्रतिरक्षा को लेकर मंगलवार को 80 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्सीनेशन किया गया. वैक्सीनेशन की निगरानी डॉक्टर बी दास और नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा कर रहे थे. वैक्सीनेशन के बाद किसी को किसी तरह की समस्या नहीं आयी. शनिवार को भी किए गए 81 लोगों के वैक्सीनेशन का रिजल्ट संतोषप्रद है और किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई है. जानकारी मिली है कि मंगलवार को होने वाले वैक्सीनेशन के लिये जिला स्वास्थ्य विभाग से कुल 100 व्यक्तियों का नाम आया था. लेकिन सूची में नाम वाले लोगों के नहीं आने के कारण 80 लोगों का ही वैक्सीनेशन हो सका. अब तक नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में […]

नवगछिया : बिट्टन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों के घर रंगरा पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के चापर में पिछले साल भर पूर्व हुए बिट्टन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों के घर पर रंगरा पुलिस द्वारा डुगडुगी बजाकर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया. मिली जानकारी अनुसार पिछले साल भर पूर्व थाना क्षेत्र के चापर निवासी बिट्टन यादव को अपराधियों ने कटरिया ओवरब्रिज के समीप घेरकर उस समय हत्या कर दी थी. जब वह अपने खेत से मवेशी का चारा लेकर आ रहे थे. रंगरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हत्याकांड के नामजद आरोपी सधुआ निवासी भक्ता मंडल एवं चापर निवासी तूफना यादव, छरपा यादव के घर पर इश्तिहार चिपकाया. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष मेहताब खान ने बताया कि अगर तीनों अभियुक्तों द्वारा 15 दिन के अंदर […]

Noimg

मुंगेर : हरिमोहन सिंह फेफी बिहार मुंगेर चैप्टर के गये सचिव ||GSNEWS

DESK 040

मुंगेर के प्रांगण में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर इकाई की वार्षिक बैठक का आयोजन फेफी बिहार मुंगेर चैप्टर के अध्यक्ष गोपी माधव की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल कूद ( खेल व खिलाड़ी) के विकास को लेकर बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई । साथ ही इसको बरे स्तर पर जिले में बढ़ावा देने को लेकर जिला कमिटी का विस्तार फेफी बिहार मुंगेर चैप्टर के सचिव हरिमोहन सिंह द्वारा सर्व सहमति से की गई । हरिमोहन ने बताया किफिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन है , ये मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से रिकोग्नाइज्ड है । ये […]

Noimg

ढोलबज्जा : ट्रेक्टर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ प्रतापनगर कदवा निवासी मोहन सिंह के बसावटों समीप, सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक विपरीत दिशा से जा रही अज्ञात ट्रेक्टर से जोरदार धक्का लगने पर बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं ट्रेक्टर चालक नवगछिया जीरोमाइल की तरह भाग निकले. घायल बाइक सवार मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली गांव निवासी गणेशी मंडल के बेटे नंदन कुमार (25) बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि- बाइक सवार मिलन चौक की ओर जा रहे थे और ट्रेक्टर विपरीत दिशा से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे. इसी बीच दोनों में आमने-सामने की जोरदार ठोकर लग गई. ठोकर लग कर गिरने के बाद […]

नवगछिया पुलिस जिला में आपराधिक घटनाएं चरम पर, जनसरोकारी मुद्दों को लेकर राजद आंदोलन करेगा || GS NEWS

DESK 040

राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने शुक्रवार को नवगछिया पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद नवगछिया में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण और रंगदारी की घटनाएं चरम पर है. दिनदहाड़े अपराधी अपराध कर रहे है. पुलिस जिला नवगछिया में लोग भय के साये में जीने पर मजबूर है. घर में लोग सुरक्षित नहीं है. अपराधी घर में घुस कर लोगों को गोली मारकर हत्या कर रहे हैं. अपराधियों में शासन और प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है. इसलिए अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. श्री यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू को जनता […]