Category Archives: Uncategorized

नारायणपुर :घर में घुसकर साहपुर दियारा में किसान मंगली का कनपटी में गोली ठोक कर दिया मर्डर ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर दियारा में शाहपुर निवासी करीब पचपन वर्षीय किसान मंगली मंडल उर्फ मंगल की सोये अवस्था में बुधवार की देर रात्रि गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या की सूचना पर भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार,बिहपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिस बलों के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मंगली मंडल खेती-बाड़ी के लिए घर बनाकर शाहपुर दियारा में रह रहा था। घटना को बुधवार की देर रात्रि बदमाशों ने अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मंगली मंडल अपनी पत्नी फूलन देवी और पुत्र दीपक कुमार के साथ सोया था। सोए अवस्था […]

महामारी के बावजूद के आई.आई.टी. में रिकॉड प्लेसमेंट || GS NEWS

DESK 040

कोविड-19 महामारी ने देश और पूरे विश्व में गतिरोध पैदा कर दिया है। यहां तक कि छात्र समुदाय सबसे अधिक प्रभावित शैक्षणिक गतिविधियोंमें से एक है, अभी तक स्कूल और कॉलेज फिर से आरम्भ नहीं हुए हैं – के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालय ‘न्यू नामल’ के अनुकूल होने वाला पहला संस्थान था। यह लॉकडाउन के आरम्भ से ही 50 देशों में अपने 30,000 छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आरम्भ करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय है। ऑनलाइन अध्यापन-शिक्षण, जो सफलतापूर्वक और प्रभावी रूप से जारी है, ने विश्वविद्यालय को अपने शैक्षणिक कार्य्रकम को पूरी तरह से बनाए रखने में मदद की है। के.आई.आई.टी. ने अपनी अच्छी तकनीक और उच्च इंटरनेट बैंडविड्थ के कारण वर्चुअल मोड पर परीक्षाओं, दीक्षांत समारोहों, सेमिनारों, कार्यशालाओं आदि […]

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में बीरपुर और गोपालपुर विधायक के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भाजपा जिलाकार्यकरिणी ने बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किया नवगछिया – नवगछिया भाजपा मुख्यालय में हुए जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य फोकस बिहपुर एवं गोपालपुर विधायक के ऑडियो टेप प्रकरण पर ही रहा. जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि वायरल ऑडियो पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने 35 वर्षों के राजनीतिक जीवन में जमीन से उठकर यहां तक पहुंचा हूं, हमेशा सामाजिक समरसता पर बल देकर सबको साथ लेकर चलते आया हूं. उन्होंने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में शरीक होकर उसे सफल बनाने की अपील भी की. प्रस्ताव नंबर 1. जदयू विधायक गोपाल मंडल व भाजपा विधायक शैलेन्द्र के बीच फोन टेप में जाति सूचक, अमर्यादित बातों के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव […]

नवगछिया : तेजस्वी यादव से प्रवक्ता अरुण यादव ने मुलाकात कर क्षेत्र के जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात किया और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. श्री यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को नवगछिया सहित भागलपुर जिलों की राजनीतिक स्थिति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया. भाजपा-जदयू को जनता से जुड़े समस्याओं से कोई मतलब नहीं है. एनडीए के लोग सिर्फ जातीय और धार्मिक उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटी सेकने का काम करती है. श्री यादव ने कहा कि बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार से जनता त्राहिमाम है. इसलिए बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई व कारवाई जैसे जनसरोकारी मुद्दों को नीतीश -भाजपा सरकार के खिलाफ राजद  […]

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल में निजी क्लीनिक से लाया जा रहा दवाई फिर हो रहा उपचार GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल नवगछिया की स्थिति बदत्तर है, ईलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों का कहना है अस्पताल में अधिकांश दवाई उपलब्ध नही है. उस वक्त कार्यरत डाक्टरों का स्पष्ट शब्दों में निजी क्लीनिक से दवाई लाने की बात कहीं जाती है. अनुमंडल अस्पताल की स्थिति ऐसी है गंभीर स्थिति में पहुंच रहे मरीजों को तत्काल उपचार ततपश्चात आनन फानन में मायागंज रेफर कर दिया जा रहा है, समुचित दवाई की कमी अनुमंडल अस्पताल में दिख रही है.मामले को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कुछ दवाईयां उपलब्ध नही है जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारी तक दी गई है. DESK 04

Noimg

युवा गंगा को स्वच्छ रखने का ले संकल्प ||GS NEWS

DESK 040

जीबी कॉलेज में टीम का एन सीसी कैडेटों ने किया स्वागत फोटो नवगछिया – गंगा के तटीय क्षेत्र में प्रदूषण, जैव विविधता और तटीय आवादी को मैपिंग करने के लिए सेना के रिटायर्ड अधिकारियों का दल रविवार को जीबी कॉलेज नवगछिया पहुँचा. कॉलेज में एनसीसी के कैडेटों ने एनसीसी पदाशिकारी फिरोज अहमद की अगुवाई में टीम का भव्य स्वागत किया।कैडेटों ने उन्हें सलामी दी. इस मौके पर कॉलेज प्रशाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. टीम में शामिल इंडियन नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर चन्द्र शेखर आजाद ने बताया कि टीम की अगुवाई फाउंडिंग मेम्बर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस के रिटायर्ड अधिकारी गोपाल शर्मा कर रहे हैं. टीम में कर्नल मनोज, करनाल हेम लोहमी, कर्नल आरपी पांडेय, गुजरात ले किसान हिरेन […]

Noimg

भागलपुर के ततारपुत में छात्र नें जीवन लीला किया समाप्त||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय किला घाट इमामबाड़ा के समीप एक छात्र ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक छात्र की पहचान मुंगेर चैनपुरा निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो मुन्ना लॉज में रहकर इंटर की तैयारी कर रहा था, छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर देखी गई, वही छात्र के द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही तातारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना कि बाबत लॉज में ही दूसरे रूम में रहने वाले अंकित के मौसेरे भाई […]