Category Archives: Uncategorized

नवगछिया के गोसाईं गांव के पास मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में पांच घायल || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ 14 नंबर सड़क पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी अमन कुमार पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह, सूरज कुमार पिता संजीव सिंह, रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली निवासी अभिषेक कुमार पिताअजय कुमार एवं परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ वेदानंद पिता ब्रह्मदेव यादव व झारखंड के गोड्डा जिले के बिरिर्निया निवासी रितेश यादव शामिल हैं. दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगो का अनुमंडल […]

नवगछिया : एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी, दिए निर्देश || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस जिले के सभी थाना अध्यक्ष एवं सर्किल के इंस्पेक्टर शामिल हुए. बैठक के दौरान एसडीपीओ ने सभी थाना के लंबित मामलों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि नए एसपी साहब के योगदान के बाद नवगछिया में बेहतर पुलिसिंग के लिए गाइडलाइन प्राप्त हुए इसको लेकर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने व थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंप बैंक आदि का नियमित चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है. इसके अतिरिक्त थानाध्यक्षों […]

नवगछिया एसपी ने नवगछिया सर्किल के विभिन्न थानों का लिया जायजा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत सिंह सरोज ने मंगलवार को देर शाम नवगछिया सर्किल के सभी थानों का क्रमशः निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को सख्ती से वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है तो रात्रि में गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर जिन थाना क्षेत्रों में बाजार, बैंक, एटीएम या फिर और कोई महत्वपूर्ण संस्थान हो तो उस पर पुलिस खास ध्यान दे. एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी फरार वारंटी है उन्हें अवश्य गिरफ्तार कर लें और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटान करें. Barun Kumar Babul

नवगछिया : बीसीए में अव्वल आये छात्र छत्राओं को किया सम्मानित || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीबी कॉलेज इकाई के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कालेज अध्यक्ष अविश कुमार ने बताया कि पीछले दिन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बीसीए सेम वन का रिजल्ट घोषित हुआ है. गजाधर भगत महाविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप के द्वारा कालेज टाॅप टेन को सम्मानित किया गया. जिसमें प्रथम स्थान पर रहे निभा कुमारी 415 अंक को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रोफेसर शिवशंकर मंडल ने सम्मानित किया. दूसरे स्थान पर रहे मनिष कुमार 412 को बीसीए के कोऑर्डिनेटर ने सम्मानित किया तीसरे स्थान पर रहे गौतम कुमार 411 को बीसीए के शिक्षक मयंक सर एवं शैलैश झा एवं अन्य […]

नवगछिया : सरेशाम हथियारों से लैस अपराधियों ने बाइक सवार को ओवरटेक कर लूट की घटना को दिया अंजाम || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – सरेशाम बेखौफ अपराधियों ने तिनटंगा करारी -नवगछिया पीडब्लूडी 14 नंबर सडक पर मंगलवार की सरेशाम को चपरघट लतरा गाँव के बीच बाइक सवार को ओवरटेक कर हथियार बंद अपराधियों ने कंधे पर रखा बैग, बाइक की चाभी व पाँच हजार रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी देते हुए पीडित बाइक सवार युवक रितिक भारद्वाज ने बताया कि मैं झंडापुर का रहने वाला हूँ. जिओ कंपनी में रंगरा में मैनेजर के रूप में कार्यरत हूँ. अन्य दिनों की तरह मैं कंपनी का काम कर गोपालपुर होते हुए अपने घर झंडापुर जा रहा था. इसी दौरान मुझे अहसास हुआ कि पैट्रोल पंप के निकट से सफेद रंग का बाइक से मेरा पीछा किया जा रहा है. लतरा गाँव […]

नवगछिया : पेट्रोल पंप से चोरों ने कर ली बोलेरो पीक अप वैन की चोरी || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया : खगड़िया जिला के पसराहा निवासी प्रमोद कुमार सिंह का बोलेरो पीकअप वैन नवगछिया थाना क्षेत्र के ज्योति प्रेट्रोल पंप से चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत प्रमोद कुमार सिंह ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दे कर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि वे चालक रख कर अपने वैन से अखबार की ढुलाई करते हैं. गुरूवार को उनका चालक खगड़िया के महेशखूंट निवासी योगेश चौरसिया भागलपुर से अखबार ले कर मधेपुरा होते हुए सहरसा जा रहा था. रास्ते में गाड़ी खराब हो गयी. चालक ने उनके बोलेरो पीकअप वैन से अखबार को दूसरे वैन पर लोड किया और उनकी खराब पीकअप वैन को ज्योति पेट्रोल पंप […]

नवगछिया में हॉस्पिटल संचालक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 17 लाल बिहारी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार दास से धोबिनिया निवासी राणा फौजी ने 5 लाख की रंगदारी की मांग की. अपराधी द्वारा रंगदारी मांगे जाने के बाद पीड़ित हॉस्पिटल संचालक संजीव कुमार दास ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई कर राणा फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि वह अपने मकान में ट्रस्ट के माध्यम से हॉस्पिटल संचालित करता है. जहां बाहर से चिकित्सक आकर लोगों का इलाज करते हैं. 27 दिसंबर की सुबह 7:13 मिनट पर मोबाइल नंबर 8352547570 से कॉल किया फोन उठाने पर उन्होंने अपना नाम राणा फौजी […]