Category Archives: Uncategorized

Noimg

गोपालगंज में ट्रक से टकराया पुलिस का वाहन, कई जवान घायल – दो महिला सिपाही की हालत गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालगंज : भोरे-कटेया पथ पर कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव के पास गुरुवार की रात गश्त पर निकली पुलिस का वाहन सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में घायल दो महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, आर्या गुप्ता तथा बोलेरो चालक के रूप में हुई है। कांस्टेबल खुशबू कुमारी तथा आर्या गुप्ता की हालत गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। पीछे से […]

Noimg

CBSE 12th Result 2020: स्क्रूटिनी की तिथि जारी 17 से 21 जुलाई तक होगा आवेदन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के स्क्रूटिनी की तिथि जारी कर दी है। जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं वे स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए आवेदन 17 से 21 जुलाई तक होगा। इसके लिए छात्रों को पांच सौ रुपये प्रति विषय देने होंगे। वहीं छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की कॉपी भी ले सकते हैं। बोर्ड की मानें तो छात्रों को उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी उपलब्ध करवायी जायेगी। उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए छात्रों को एक से दो अगस्त तक आवेदन करने का मौका मिलेगा। बोर्ड के मुताबिक दो अगस्त को रविवार है। इसके बावजूद छात्र आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए छात्रों को सात सौ रुपये प्रति […]

Noimg

एक जैसा नाम होने के कारण हो गई शवों की अदलाबदली, एक पक्ष ने बिना देखे ही कर दिया अंतिम संस्कार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इंदौर में एमवाई हॉस्पिटल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। यहां एक जैसे नाम के कारण शवों की अदला-बदली हो गई। मुर्दाघर के कर्मचारी ने सोनकच्छ के युवक का श‌व बिसनखेड़ा गांव के लोगों को दे दिया। जिसके बाद वहां के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब सोनकच्छ का परिवार शव लेने पहुंचा तो कर्मचारी ने उन्हें बिसनखेड़ा के युवक का शव दे दिया। उन्होंने जब शव को देखा तो चौंक गए। दरअसल, सोनकच्छ तहसील के ग्राम नागझिरी में रहने वाले आकाश ने एसिड पी लिया था, जिसका इलाज इंदौर के एमवाई हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम के लिए रविवार रात उसका शव एमवायएच के मर्च्युरी […]

Noimg

कटिहार में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में वैन चालक और व्यापारी दोनों की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार : एनएच 31 पर पोठिया ओपी क्षेत्र के डुमर के समीप मंगलवार की अल सुबह ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में वैन के चालक और उस पर सवार व्यापारी की मौके पर मौत हो गई। मृतक चालक रंजीत यादव और व्यापारी मंटू पोद्दार बांका के रहने वाले थे। उनका घर रजौन थाना क्षेत्र स्थित कटियामा गांव में है। मंटू पोद्दार चावल व्‍यापारी है। जानकारी के अनुसार मंटू पोद्दार वैन पर चावल लोड कर पूर्णिया स्थित गुलाबबाग मंडी जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौत मौके पर हो गई है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल […]

Noimg

गोविंदपुर स्कूल भवन कटाव की जद में, गांव हो चुका है विस्थापित

PUJA JHA0

नवगछिया – बीरपुर प्रखंड के हरियो पंचायत के कोसि नदी का कटाव जारी है| कटाव की जद में आने से एक 106 परिवार समेत पूरा गांव विस्थापित हो चुका है|कटाव पीड़ित सभी परिवार हरियो कोसी बांध पर शरन लिए हुए हैं| अब माध्य विद्यालय का भवन भी कटाव की जद में आ गया है|यह भवन कभी भी कोसी समा सकता है|बाकी बचे घर वाले भी कटाव के मुहाने पर आ गए हैं अपने पक्के कच्चे मकानों को छोड़कर लोग सभी सामान हटाने में जूटे हैं मुखिया चंचला देव ने बताया कि विस्थापित परिवार को राहत के नाम पर सिर्फ प्लास्टिक सीट मिला है|मुखिया ने कटाव रोकने की की दिशा में ठोस पहल करने एवं कटाव पीड़ितों के पुनर्वास की मांग […]

Noimg

उत्तर बिहार मे 19 तक बारिश रहेगी जारी बाढ़ की स्थिति होगी विकराल

PUJA JHA0

मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक उत्तर बिहार में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है | पहले से ही लबालब हो चुकी है नदियों में बारिश का पानी और मुसीबत लाएगा|बारिश से नदियों के पानी में फैलाव होगा जिससे स्थिति और विकराल हो सकती है|सोमवार को बिहार के कई जिले में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है,जबकि उत्तर बिहार के अन्य जिलो में और अच्छी बारिश हुई है | मौसम विभाग ने अगले रविवार तक उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की संभावना जताई है | इस दौरान उत्तर बिहार मेंअधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है |बताया कि उत्तर बिहार में 14 जुलाई से 17 जुलाई के बीच बादल छाए रहेगें […]

Noimg

प्रेमी संग अपहृत महिला गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से मासूम बच्चे के साथ अपहृत महिला प्रेमी के साथ भवानीपुर पुलिस के अनिल रविदास ने गुप्त सुचना पर कटिहार के बसगाड़ा से बरामद किया है। कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास अपहृत महिला के पति मधुरापुर निवासी राजा शर्मा ने कटिहार जिला बसगारा निवासी विकास शर्मा के विरुद्ध पत्नी को बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी.थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करते हुए विकास शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया बरामद महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कर मेडिकल जॉच करवाया जाएगा। Barun Kumar Babul

कोरोना के माध्यम से बिहार और बंगाल का चुनाव जीतना चाहती है भाजपा – प्रो खालिद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया प्रतिनिधि – राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम मेंपहुंचे राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो खालिद ने कहा किकोरोना काल में कोरोना के माध्यम से ही भाजपा बिहार और बंगाल का चुनाव जीतना चाहती है. यही कारण है सरकार नवंबर से पहले ही चुनाव संपन्न करवाना चाहती है ताकि बिहार में ज्यादा दिनों तक राष्ट्रपति शासन न लगे. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 28 लाख से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. बिहार सरकार उनकी रोजी रोटी के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। सरकार ने आरक्षण के मूल ढ़ांचे को बर्बाद कर दिया है. जिससे शोषित और वंचितों को अब वैसा आरक्षण नहीं मिलेगा जैसे पहले से मिलता आ रहा है. प्रो खालिद ने […]