Category Archives: अपराध

बोले नवगछिया एसपी : साइबर अपराधी फर्जी विज्ञापन दिखाकर करतें हैं ठगी // GS NEWS

DESK 04 B0

साइबर अपराधी फर्जी विज्ञापन दिखाकर ठगी करते हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अपराध इकाई पटना के अनुसार साइबर अपराधी नागरिकों को ठगने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन प्लेटफार्म और सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा हैं। आनलाइन शॉपिंग के लिए लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब, कस्टमर केयर के नंबर आदि के बारे में नकली विज्ञापन प्रसारित करते हैं। हमेश अधिकारिक ऐप्स या बेवसाइटों की जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी असत्यापित लिंक पर क्लिक नहीं करे। वित्तीय लेनदेन में शामिल होने से पहले बेवसाइट की प्रतिष्ठा वैधानिकता सत्यापित करें। ओटीपी की जानकारी किसी को ना दे। DESK 04 B

नवगछिया बाजार में पाकेट मारों ने महिला के झोले से उड़ाया ₹32 हजार // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार में अज्ञात चोरों ने महिला के झोले में ब्लेड मार कर ₹32 हजार उड़ा लिए हैं. पीड़ित महिला श्रीपुर निवासी शंकर सिंह की पत्नी अपीसा देवी ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है. जानकारी मिली है कि महिला का पति बाहर रहता है और उसी ने महिला को पैसे भेजे थे. सेंट्रल बैंक से महिला ने पैसे की निकासी की थी. निकासी के बाद महिला ने नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड, हरियापट्टी समेत अन्य जगहों पर खरीददारी की और इसी क्रम में महिला को पता चला कि उसका झोला फटा हुआ है और उससे ₹32 हजार की निकासी कर ली गयी है. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. DESK 04 B

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के गौराचक्की नवटोलिया गांव की रहने वाले कुछ लोगों के साथ दबंगों ने जमकर किया मारपीट // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,मसुदनपुर थाना क्षेत्र के गौराचक्की नवटोलिया गांव की रहने वाली गुंजन देवी के साथ साथ उनकी सास और देवर के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें गुंजन देवी का जहां सर फूटा वही सास को भी धारदार हथियार से हाथ पर मारकर घायल कर दिया गया, और देवर के साथ भी दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। देर शाम जब गुंजन देवी अपने घर में थी तभी गांव के ही अमरजीत यादव, कैलाश यादव, भगवान यादव, मुकेश यादव, मितो यादव, पीड़िता जमीन पर मछली बनाकर शराब पी रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध पीड़िता के द्वारा किया गया। जिसके बाद नशे में चूर दबंगों के द्वारा महिला और परिवार वालों की जमकर पिटाई […]

कमरगंज गांव के दबंग भुमाफियाओ द्वारा एक जमींदार के जमीन से बाईजबरन मिट्टी काट कर बेचने व हथियार दिखा कर जान मारने कि धमकी का मामला आ रहा सामने //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत के कसबा मौजा में मुंगेर से मिर्जाचौकी तक फोर लेन बन रहे कार्यो में कमरगंज गांव के भुमाफिया द्वारा एक जमींदार सह सीआरपीएफ केजवान के जमीन को अबैध कब्जा करते हुए जमीन से मिट्टी काट कर फोर लेन में मिट्टी बेचने का मामला प्रकाश में आया हैं।वहीं इस मामले मे जमींदार सह सीआरपीएफ जवान उपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे माता स्व.कस्तूरी देवी के नाम से पांच एकड जमीन 1993 ई.में दिनकर राज भंडारी से खरीदी गई हैं।इसका अंचल से रशीद एंव मोटेशन भी किया गया हैं।जो हमारे जमीन पर कमरगंज गांव के दबंग भुमाफिया विजय कुमार यादव उर्फ विनय कुमार यादव ,सकलदेव यादव,बबन यादव तीनों के पिता स्वर्ग० नन्दु यादव […]