Category Archives: अपराध

ढेर हाथ जमीन के लिए पड़ोसी ने मारी गोली हुई मौके पर ही मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला में लगातार किसी न किसी बात को लेकर हो रही है हत्या ।वही एक मामला भागलपुर जिला के नाथनगर थाना अंतर्गत रसीदपुर दियारा में देर हाथ जमीन के लिए दीपक मंडल उर्फ डूबा मंडल अरुण मंडल सोनी देवी और बनारसी देवी आदि ने मिलकर रात्रि 1 बजकर 15 मिनट पर गोली मारकर बैजनाथ मंडल की हत्या कर दी। वही बैजनाथ मंडल की पत्नी ने नाथनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।वही हम आपको बतादे की पिछले दस वर्षो से मात्र डेढ़ हाथ जमीन का विवाद चल रहा था।इसी जमीनी विवाद ने बैजनाथ मंडल की जान ले ली।वही बैजनाथ मंडल पूर्व से ही मुंगेर के ऋषिकुंड में रहता था।और हाल के कुछ दिन पूर्व ही […]

महज़ डेढ़ हाथ जमीन के लिए भतीजे नें अपने चाचा को उतारा मौत के घाट // GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से जमीन विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है ।जमीनी विवाद को लेकर चचेरा भतीजा ने डेढ़ हाथ जमीन के लिए अपने चाचा का ही कत्ल कर दिया। बताते चलें कि जमीनी विवाद को लेकर पारिवारिक कलह इस कदर तूल पकड़ा कि एक युवक को जान गंवानी पड़ गई ।डेढ़ हाथ जमीन को लेकर 10 साल से यह विवाद चल रहा था। मृतक बैजनाथ मंडल का पुत्र शिवजी कुमार ने बताया कि यह जमीनी विवाद काफी पुराना था ।हर समय हम लोगों को डूबा मंडल और ठाकुर मंडल जान से मार देने की धमकी भी दिया करता था। मृतक का पुत्र शिव जी ने यह भी जानकारी दी कि यह वारदात को अंजाम डूबा […]

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, भाई ने कहा – पैसे और बाइक के लिए ससुराल से हुई थी डिमांड // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो में महिला का फंदे से लटका शव मिला है. महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका बिहपुर थाना की हरिओ निवासी सिम्पल देवी हैं। इस संबंध में मृतक महिला के भाई बिहपुर थाना के ही बभनगांवा निवासी विशाल कुमार ने बताया कि पांच लाख रुपये दहेज व मोटरसाइकिल नहीं देने पर मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर शव को पंखा सेे लटका दिया। जिसमें ससुर रामदेव साह, देवर अमर कुमार, गोतनी कोमल देवी, सास संत्री देवी को […]

गोलीकांड के तुरंत बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार – आरोपी के घर से कारतूस और खून लगा कपड़ा बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – पूर्व फौजी हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सुभाषचंद्र शर्मा और उसकी पत्नी लीला देवी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी चंदन और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी के घर से एक गोली का अग्रभाग, चार खोखा, खून लगा कपड़ा और मिट्टी का सैंपल बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि घटना के तुरंत बाद एक एसआइटी का गठन किया. एसआइटी ने घटना के चश्मदीद संजय का फर्द बयान लिया और छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता मिली और साक्ष्यों के साथ दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल का नेतृत्व […]

अवैध राशि वसूली मामले में डीडीसी के आदेश पर ग्रामीण आवास सहायक पर हुई कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

जदयू महादलित प्रकोष्ठ के नेता ने कहा हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिस कर रहे हैं गोपालपुर प्रखंड के कर्मी निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत सैदपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 के आवास लाभुक रोहित कुमार दास, शीला देवी ,खुशबू देवी तीनों से आवास सहायिका रिंकी देवी द्वारा आवास योजना के लाभ दिलाने के नाम पर दस हजार अवैध वसूली के मामले में आवेदन के आलोक में डीडीसी ने कुछ दिन पूर्व जांच की थी।जांच के क्रम में दोषी होने पर आवास सहायिका रिंकी देवी पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गोपालपुर की बीडीओ को निर्देश दिया गया था। वही निर्देश के बाद गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने गोपालपुर में थाने में […]

गवाही देकर लौट रहे सेना के रिटायर्ड जवान को मारी गईं 4 गोलियां, फिल्मी स्टाइल में आए अपराधियों ने की दिनदहाड़े हत्या // GS NEWS

DESK 04 B0

दिनदहाड़े सेना के रिटायर्ड जवान की एक के बाद एक चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई फिल्मी स्टाइल में आए बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया जब रिटायर्ड जवान गवाही देकर घर लौट रहा था निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपूर नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े सेना के रिटायर्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिटायर्ड जवान शशीधर शर्मा की हत्या के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार अपराधियों ने उस आटो को रुकवाया जिसमें शशिधर शर्मा सवार थे। इसके बाद जबरन उन्हें नीचे उतारा गया और फिर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शशिधर एक केस […]