Category Archives: अपराध

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के गंगटी मोहल्ले में दिनदहाड़े भीषण डकैती // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के गंगटी मोहल्ले में विभीषण शाह के घर में 3 की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है डकैतों ने घर में रखे नगद रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गए घटना दोपहर की बताई जा रही है जब घर में अंशु देवी अकेली थी इसी क्रम में तीन अपराधी नकाब लगाकर पहले गेट खुलवाया और फिर हथियार सटाकर महिला को अंदर ले गए और अपराधियों के द्वारा साथ में लाए गए एसिड के बोतल से महिला को धमकी दी कि अगर अलमारी का चाबी नहीं दोगी तो तुम पर तेजाब डाल देंगे तब जाकर महिला ने अपराधियों को अलमारी का चाबी दे दिया जिसके बाद अपराधी […]

भागलपुर शहर में पुरानी किताबों के नाम पर नकली किताब बेचने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर शहर में पुरानी किताबों के नाम पर नकली किताब बेचने वाले गिरोह का देर रात खुलासा हुआ है। दिल्ली से एंटी पायरेसी सेल के 5 सदस्य टीम ने घंटाघर रोड में किताब बेचने वाले दुकानदार के घर छापेमारी की। जिसमें भारी संख्या में विभिन्न प्रकाशकों की नकली किताबें बरामद की गई है। घंटाघर के पास दुकान चलाने वाले मनोज कुमार, आकाश कुमार और ऋतुराज की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी में भारी संख्या में नकली किताब बरामद की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 से 12 लाख रुपए की किताब बरामद की गई है। जिसके बाद नकली किताब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया गया है। वही अन्य […]

बमबाजी और गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मोगलपुरा, FIR दर्ज||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोगलपुरा में दो पक्षों में आपसी विवाद के कारण 12 घंटे के अंदर गोली चलने से लेकर बमबाजी तक की घटना हुई। किसी भी पक्ष के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया, लेकिन पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे एक पक्ष से जुड़े लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई तो शनिवार अलसुबह तीन बजे जवाब में दूसरे पक्ष ने दरवाजे पर चढ़कर गोलियां भी दागी और बम भी फोड़ा। शुक्रवार दोपहर तीन बजे बबरगंज थानाक्षेत्र के हुसैनाबाद मोगलपुरा स्थित मस्जिद के पीछे मिस्त्री टोला निवासी डैनी मियां के घर पर कुख्यात फिरोज मियां आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान […]

भागलपुर में एक बार फिर मिला बम इलाके में दहशत, एसएसपी कुछ भी कहने से कर रहे है इनकारनिभाष मोदी, भागलपुर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर, जोकसर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ मंदिर जाने वाले रास्ते में शिवांश विवाह भवन के गेट के सामने बम मिलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है ! बम मिलने की सूचना पर बुढ़ानाथ मंदिर पूजा करने जा रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। आनन-फानन में मंदिर प्रशासन की ओर से सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया हालांकि घटना की सूचना तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को दिया। मौके पर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट […]

ग्राहक बनकर पुलिस ने शराब कारोबारी 2.5 लीटर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

सोमवार की शाम खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खैरपुर गाँव में ग्राहक बनकर पहले शराब खरीदी, फिर शराब कारोबारी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी कर 2.5 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि सुभाष के घर में बड़ी मात्रा में शराब है और बड़ी संख्या में शराबी आकर पी भी रहें हैं। इसके बाद घटना की सत्यता के लिए पुलिस टीम तैयार की गई। जिसके बाद गाँव के बाहर ही पुलिस गाड़ी खड़ी कर टीम में शामिल सादे लिवास पहने प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार को शराब खरीदने के लिए कारोबारी के यहाँ […]