Category Archives: अपराध

भागलपुर में जहरीली शराब पीने से मौत का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा ,परिजनों ने कहा शराब पीने से ही हुई है मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भगलपुर पूरे सूबे में शराब पर पूर्णरूपेण पाबंदी है ,फिर भी जहरीले शराब जहर की तरह पूरे शहर मे घुल चूका है। बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा। फिर भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे।भागलपुर में संदिग्ध अवस्था मे मौत का मामला थम नहीं रहा है। लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी सुबोध यादव की मौत संदिग्ध अवस्था मे हो गयी। सुबोध के भाई विनय के मुताबिक उसके चचेरे भाई आनंद और सुबोध ने कल रात में साथ मे शराब पी थी, सुबह अचानक तबियत बिगड़ी इसके बाद उसकी मौत हो गयी। विनय के मुताबिक आनंद की भी मौत हो गयी है। बता दें कि […]

कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में बने शराब तस्कर, पीकर कई लोगों की मौत; छापेमारी में मिला नकली सामान|| GS NEWS

DESK 04 B0

झारखंड के गोड्डा से लाई गई नकली शराब पीने से मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अंतरराज्यीय तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस की छापेमारी में नकली शराब बनाने का सामान भारी मात्रा में जब्त किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे नकली शराब बनाते और बेचते हैं। यह माना है कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत ने उन्हें नकली शराब के धंधे में पड़े। पुलिस की गिरफ्त में आये शराब तस्करों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि जिस शराब की बोतल की कीमत 800 रुपये है, उसकी नकली बोतल सिर्फ 500 रुपये में ही मिल जाती है। उसी बोतल को वे 1400 […]

मारवाड़ी पाठशाला के दूसरे गेट की गली के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से बदमाशों ने चेन छीनी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, पटल बाबू रोड में मारवाड़ी पाठशाला के दूसरे गेट की गली के पास सुबह करीब 06 बजे दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला अपने व्यवसाई पति के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली थी। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने रास्ता रोककर महिला के गले से चैन छीना। इसी दौरान महिला और उसके पति बदमाशों से भिड़ गए ।दोनों के साहस के आगे बदमाशों को वहां से भागना पड़ा ।मौके पर सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई ।महिला कोतवाली इलाके की रहने वाली है ।महिला ने थाने में केस दर्ज नहीं कराया। उनका कहना था की मेरी चेन मिल गई है, इसलिए मैं केस दर्ज […]

प्यार में नसरतखानी की एक विवाहिता युवती ने पंखे से झूल कर दे दी जान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सचमुच प्यार में हद को पार कर जाने की हिम्मत होती है। प्यार करने वालों का ऐसा ही कुछ मामला नसरतखानी के छज्जूपुर से सामने आया है । मधु कुमारी व दीपक सिंह का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था, मधु और दीपक एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी नसरतखानी के छज्जूपुर के रहने वाले नरेश मंडल के बेटे मिथुन कुमार से करा दी ।इसी बीच दीपक सिंह की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है, मधु यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाती है और अपने सास से भी कई बार इसका जिक्र कर चुकी थी कि मैं दीपक से प्यार करती थी और जब से उसकी मृत्यु हुई है, […]

भागलपुर कोर्ट ने भी दो व्यक्तियों को 10 साल की सजा सुनाई // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30 (a) में आज नवगछिया थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पकड़ाए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर और खलासी को विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-2) श्री शरद चन्द्र श्रीवास्तव ने उक्त मुकदमें की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त अजीत कुमार और रविंदर को 10 वर्ष और एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि नही देने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा काटने की सजा सुनाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरो माइल के रास्ते बिहपुर के तरफ विदेशी शराब से भरी एक ट्रक जाएगी जिसको लेकर पुलिस ने छापेमारी कर एक 10 चक्का ट्रक से धान की […]

बारूद के ढेर पर था गौराचक्की पंचायत का दरारी गांव, 625 कार्टून अवैध पटाखा किया गया जब्त // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बम कांड से ततारपुर थाना क्षेत्र के काजबलीचक के लोगों पर हुए बम विस्फोट से पूरा इलाका अभी तक सदमे से उबर नहीं पाया है। इसका कारण पटाखा बनाने का कारोबार था। भागलपुर बम कांड को देखते हुए प्रशासन कई जगह पटाखा व्यवसायियों को सूचना भी जारी की थी की अवैध तरीके से पटाखा नहीं बेचा जाएगा फिर भी कई जगहों पर छापेमारी कर पटाखा को जब्त किया गया था, आज फिर करीब 625 कार्टून अवैध पटाखा भागलपुर जिला के कजरेली थाना अंतर्गत गौराचक्की पंचायत के दरारें गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जप्त किया गया। बीते दिन शहर में हुई घटना को लेकर ग्रामीणों को डर लगा रहता है कि कभी भी […]

जहरीली शराब की तस्करी करने वाले जखीरा को प्रशासन ने पकड़ा,सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जहरीली शराब पीने से कई लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है और कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसको लेकर प्रशासन काफी सख्त रवैया अपनाते हुए कई जगह छापेमारी व पूछताछ कर रही थी इसी बाबत आज 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने आज प्रेस वार्ता में दी। 20 मार्च को भागलपुर जिला के विश्वविद्यालय ओ ० पी ० अन्तर्गत हुयी संदिग्ध परिस्थिति में मौत के प्रारम्भिक जांच में जे ० एल ० एन ० एम ० सी ० एच ० में ईलाजरत अरविन्द यादव द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा अभिषेक कुमार तथा मिथुन कुमार के साथ मिलकर 18 मार्च को शराब का सेवन […]

महिला की डिग्री पर 15 साल साल तक नौकरी करते रहे गुरुजी|| GS NEWS

DESK 04 B0

निगरानी विभाग द्वारा कराए गए जांच में प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लीलूडीह में कार्यरत शिक्षक राजेंद्र पासवान पिता संतु पासवान ग्राम हरियाधी का सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया है। सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाने के बाद निगरानी विभाग के आदेश के आलोक में चकाई पुलिस ने कांड संख्या 64/ 22 दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रखंड के फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग द्वारा चकाई थानाध्यक्ष को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए निगरानी विभाग को उक्त शिक्षक के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक अंक पत्रों एवं प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जिला […]

जेल में रहकर किया आइआइटी जेएएम क्वालीफाई, देशभर में मिली 54वीं रैंक|| GS NEWS

DESK 04 B0

जेल का नाम सुनते ही हमारे मन में अपराधियों की छवि सामने आ जाती है। लेकिन नवादा की जेल में बंद एक कैदी ने ऐसा कमाल कर डाला है जिसकी हर और चर्चा हो रही है। मर्डर के मामले में जेल में सजा काट रहे सूरज कुमार उर्फ कौशलेन्द्र ने आइआइटी जेएएम 2022 (IIT JAM Result 2022) में सफलता हासिल की है।आइआइटी रुड़की द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उसे 54वां आल इंडिया रैंक प्राप्त हुआ है। मर्डर केस में काट रहा है सजा विचाराधीन बंदी सूरज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव का रहने वाला है और तकरीबन एक साल से एक हत्या मामले में जेल में बंद है। मंडल कारा नवादा में रहते हुए परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा […]

भागलपुर में फ‍िर मिले दो बम, 20 दिन पहले धमाके में 15 लोगों की हो गई थी जान || GS News

DESK 04 B0

ललमटिया इलाके के गोलदार पट्टी से देर रात पुलिस ने एक गली से खंडर नुमा परती जमीन पर से दो जर्दा नुमा डिब्बा बम बरामद किया है । देर रात पहुंचे नाथनगर इंस्पेक्टर मु .सज्जाद और ललमटिया थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने दोनों जर्दा के डब्बा को जप्त कर एक बाल्टी में पानी डालकर रख दिया है। हालांकि इस डब्बे के अंदर विस्फोटक पदार्थ है या नहीं इसकी जांच नहीं की गई है। ललमटिया थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि बम है या सिर्फ खाली डब्बा। पुलिस ने रात में ही इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है।लेकिन किसी को रखते हुए नहीं देखने की बात कही। वहीं कुछ स्थानीय लोग […]