Category Archives: अपराध

BREAKING : नवगछिया के हरनाथचक में स्थित Pet Plaza के संचालक की गोली मारकर हत्या ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

महाशिवरात्रि पर जहां पूरे देश में भक्ति की धूम है भक्तों का सैलाब धार्मिक स्थलों पर उमड़ पड़ा है वहीं नवगछिया पुलिस जिला में एक बार पुनः एक बड़ी अपराध की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है । बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक में मदन अहिल्या महिला कॉलेज रोड में स्थित मैक्स पेट प्लाजा दुकान के संचालक मनोरंजन कुमार पिता सियाराम मंडल उम्र 28 वर्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है । मनोरंजन कुमार उम्र 28 वर्ष हैं जिसकी विगत एक वर्ष पूर्व शादी हुई हैं की हत्या आज दिनदहाड़े दिन के करीब 1:00 बजे के लगभग अपराधियों ने की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल अस्पताल […]

आईपीएस की माँ से जेवर गहने की ठगी, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की घटना || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर में इन दिनों आम तो आम खास लोगों के परिजनों को भी ठग अपना शिकार बना रहे हैं । ताजा मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप का है, जहां सीबीआई दिल्ली में तैनात डीआईजी अभय सिंह की मां शोभा देवी को शातिर ठगों ने झांसा देकर उनसे सोने का कंगन ,हीरे की अंगूठी ,चेन और कैश की ठगी कर ली । ठगों ने तांत्रिक के भेष में घटना को अंजाम दिया । घटना के बाबत शोभा देवी ने बताया कि वह पेंशनर समाज की बैठक में भाग लेने हुसैनाबाद दुर्गास्थान जा रही थी । तभी बाल्टी कारखाना के पास एक तांत्रिक उसके पास आया और खुद को हरिद्वार का सिद्ध तांत्रिक बताते […]

हथियार का भय दिखाकर लूटने के मामले में तीन घंटा के अंदर पुलिस ने किया उद्भेदन || GS NEWS

DESK 04 B0

ट्रक चालक को हथियार का भय दिखाकर लूटने के मामले का तीन घंटा के अंदर पुलिस ने उद्भेदन किया गया। इस संबंध में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि रंगरा ओपी के एनएच 31 पर ट्रक का टायर पंचर हो गया था। सड़क किनारे ट्रक खडी थी। प्लसर से आए मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने ट्रक चालक को हथियार का भय दिखाकर आठ हजार रूपये, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पर्स लूट लिया था। ट्रक चालक झारखंड प्रदेश के दुमका जिला के मसलिया थाना के बड़ी डुमरिया निवासी गामा अंसारी ने मौके पर ही पुलिस के गश्ती गाड़ी को इसकी सूचना दिया। नवगछिया एसपी के निर्देश पर तत्काल छापेमारी के […]

Block Co ordinator के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों से रुपये की ठगी || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर में इन दिनों ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला जिले के विभिन्न प्रखंडों के रहने वाले एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों से नौकरी के नाम पर ठगों ने ठगी कर ली| ठगी का मामला तब उजागर हुआ जब एक दर्जन से अधिक ठग के शिकार हुए लोग थाना पहुंचकर ठगी करने वाले योगेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचा| जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रुप मे नौकरी लगाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक युवा युक्तियों से 20 से 30 हजार रुपया ले लिया| ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि 3 महीने तक नौकरी करने के बावजूद भी […]

13 लाख 30 हजार रुपये लूट की प्राथमिकी दर्ज कराने वाला ही निकला लुटेरा, नवगछिया एसपी नें किया मामले का उद्भेदन || GS NEWS

DESK 04 B0

13 लाख 30 हजार रुपये लूट की प्राथमिकी दर्ज कराने वाला ही लुटेरा निकला। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यलय में पीसी कर जानकारी दिया। एसपी ने बताया कि 22 फरवरी को रंगरा ओपी क्षेत्र के ओवरब्रीज के पास लूट की घटना की सूचना मिली। ओपी प्रभारी महताब खां घटना स्थल पर पहुच कर पीडित से पूछताछ कर कांड की प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमें रंगरा ओपी प्रभारी , गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार थे। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए लूटी गई राशि को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसंधान के […]

यूरिया खाद दुकान में औचक निरीक्षण में मिली अनियमितता ||GS NEWS

DESK 04 B0

यूरिया की कीमत किसानों से अधिक वसूलने व अमानक पोटाश खाद बेचने की शिकायत पर जिला कृषि पदाधिकारी के के झा के नेतृत्त्व में तीन सदस्यों की टीम के द्वारा जांच के दौरान मिली अनियमितता पर जिला कृषि पदाधिकारी ने इस्माईलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उर्वरक अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लक्ष्मी खाद बीज भंडार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। तथा अनुञप्ति रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने बताया कि लक्ष्मी खाद बीज भंडार की दुकान पर दो दिन पूर्व औचक जांच किया गया था। जिसमें कई किसानों के द्वारा यूरिया व अन्य खाद के दामों में कई गुना वृद्धि कर कालाबाजारी करने की शिकायत किया था। […]

नवगछिया : मैट्रिक में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को दबोचा || GS NEWS

DESK 04 B0

मैट्रिक में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में मदन अहिल्या महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक पंकज कुमार ठाकुर ने नवगछिया थानाध्यक्ष को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मदन अहिल्या महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सागर कुमार को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा । बताते चलें की सागर कुमार प्रिंस के बदले में परीक्षा दे रहा था। सागर कुमार को पुलिस हिरासत में थाना लेकर गयी । DESK 04 B