Category Archives: अपराध

एचडीएफसी बैंक कर्मी से कटिहार नवगछिया सीमा क्षेत्र के बीच में 13 लाख 30 हजार रूपए की हुई बड़ी लूट || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक कर्मी से हथियार के बल पर कटिहार नवगछिया सीमा क्षेत्र के एनएच 31 पर 13 लाख ₹30 हजार रुपए की लूट कर ली गई है, आपको बताते चलें कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार भागलपुर दौरे पर हैं, जहां पर वे समाज सुधार अभियान कर लोगों को समाज में फैली कुरीतियों को सुधारने की अपील कर रहे हैं, तो वही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किए। इसी दौरान भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला सीमा क्षेत्र रंगरा ओपी एनएच 31 और कटिहार सीमा के कुर्सेला सीमा क्षेत्र के पास नवगछिया से कुर्सेला जा रहे हैं एचडीएफसी बैंक के कर्मी से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 13 लाख ₹30 […]

गंगा प्रसाद झील में अवैध रूप से पक्षी शिकार करने को लेकर दो शिकारी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

गंगा प्रसाद भी झील में अवैध रूप से पक्षी शिकार करने को लेकर दो शिकारी गिरफ्तार। आरोपित सैदपुर गोढ़ियारी निवासी मुकेश कुमार, खरमनचक भागलपुर निवासी दिलीप मंडल हैं। नवगछिया वन विभाग के रेंज पदाधिकारी पीएन सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया था। गंगा प्रसाद धार के बोचाही गांव के पास शिकारियों के द्वारा कीटनाशक दवाई अनाज में मिलाकर डाल कर पक्षी का शिकार कर रहे थे। दोनों के पास दो मृत पक्षी भी बरामद किया। रेंज पदाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि नॉर्दन पेंटल पक्षी मृत मिला है। दोनो आरोपित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया। DESK 04 B

रिलायंस डिजिटल के टीम लीडर ने पंखे से लटककर कर ली आत्महत्या || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुडहट्टाचौक स्थित स्टेट बैंक के पीछे किराए के मकान में रह रहे रिलायंस डिजिटल के टीम लीडर विवेक कुमार ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। साथ रह रहे कर्मियों ने बताया कि मृतक विवेक सीतामढ़ी के रहने वाले थे, और देर रात फोन पर पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वही पत्नी ने विवेक के साथ रह रहे कर्मियों को फोन कर विवेक के फोन नहीं उठाने की बात कही तब कर्मियों ने किवाड़ खटखटाया लेकिन किवाड़ नहीं खुलने पर खिड़की का शीशा तोड़कर जब देखा तब युवक का शव लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस ।को सूचना दी […]

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने केरोसिन डालकर 3 वर्षीय बच्चे के साथ की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर बारह नंबर गुमटी के समीप रहने वाले प्रियरंजन सिन्हा की पत्नी बबली सिन्हा ने किरासन तेल डालकर अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ जलकर आत्महत्या कर ली| घटना को लेकर मृतिका का बड़ा बेटा अक्षय ने बताया कि चाचा से सुबह झगड़ा हुआ था इसी के गुस्से में आग लगाकर आत्महत्या कर ली ,आग की लपट देखकर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक पत्नी व बच्चे की मौत हो चुकी थी, इधर घटना को लेकर पति प्रियरंजन को सूचना दी गई, प्रियरंजन पेशे से वकील है , मौके पर पहुंचे ही पति दहाड़ मार कर रोने लगा| घटना की सूचना मिलते ही मौके […]

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पोक्सो ने सुनाई आजीवन कारावास व पच्चास हजार अर्थदंड की सजा ||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के बरारी थाना अंतर्गत विजय सुनार को ताउम्र आजीवन कारावास व पच्चास हजार रुपए अर्थदंड की सजा पोक्सो के विशेष न्यायाधीश (एडीजे 6 कोर्ट) आनंद कुमार सिंह ने सुनाई, बताते चलें कि बरारी थाना अंतर्गत विजय सुनार ने 8 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था ,25 जनवरी 2020 में पीड़िता की मां ने बरारी थाने में रिपोर्ट कराई थी, मार्च 2021 में आरोप गठन किया गया ,19 फरवरी 2022 को दोषी पाया गया और आज सजा के बिंदु पर था, सजा में उसे आजीवन कारावास व पच्चास हजार रूपये अर्थदंड दिया गया उस पच्चास हजार रूपये का 75% पीड़िता को दिया जाएगा साथ ही सरकार के द्वारा ₹400000 भी देने की […]

दिनदहाड़े अपराधियों ने जमीन कारोबारी सह ढाबा संचालक को मारी पांच गोली, मौके पर ही गई जान ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है, अपराधी दिनदहाड़े अपराध करने से बाज नहीं आ रहे, मानो उसे प्रशासन का कोई खौफ नहीं, ताजा मामला सबौर थाना क्षेत्र के होली फैमिली हेल्थ केयर के पीछे बड़ी धनकर के पास की है जहां तीन अपाची बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी| बताते चलें कि इनका व्यवसाय जमीन खरीद बिक्री का था साथ ही बाईपास पर शेरे बिहार ढाबा भी था और शाह मार्केट में कपड़े की दुकान भी थी।घटना को लेकर परिजन आशंका जता रहे है कि हो सकता है जमीन को लेकर अपराधियों ने हत्या हत्या की हो| मृतक युवक की पहचान बड़ी धनखर निवासी […]

बहुचर्चित काजल हत्याकांड के गवाह पर अपराधियों ने किया हमला || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, बहुचर्चित काजल हत्याकांड के गवाह छोटू कुरैशी पर अपराधियों ने रविवार की शाम को जानलेवा हमला कर दिया , बताते चलें कि 19 जुलाई 2021 को उसकी पत्नी काजल को गोली मारकर हत्या की गई थी । घायल छोटू कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को कोर्ट में गवाही थी जिसको लेकर मुगलपुरा के फैजान ,बबलू और टिंकू मास्टर ने केस उठाने की धमकी देते हुए जानलेवा हमला कर दिया, हमला से छोटू कुरेशी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया । घायल कुरैशी ने प्रशासन से गुहार लगाते […]

अपराधियों ने महिला की गला रेतकर शव को फेंका खेत में , इलाके में सनसनी ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरिदासपुर में धारदार हथियार से गला रेत कर एक महिला का शव खेत में फेंक दिया| घटना की सूचना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई| मृतक महिला की पहचान छोटी हरिदासपुर निवासी लाले मंडल के धर्मपत्नी जीरा देवी के रूप में हुई है| परिजन सूत्रों के मुताबिक महिला की हत्या का आरोप स्थानीय लोगों पर लगाया है, मृतक के बेटा ने बताया कि उनके खेत में शराब का पार्टी चलता था| जिसका विरोध करने पर उनकी मम्मी की हत्या की गई है| जीरा देवी रोज की तरह घर से सटे खेत में बने बसा पर रह कर बगीचे की रखवाली करती थी| जिरा देवी के पति लाले मंडल करीब 2 […]