5
(2)

आसमा ऑटोमोबाइल के निदेशक डॉ. इरशाद अहमद खान सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुआ अनावरण

पूर्णिया। शहर के असमा हुंडई शोरूम में हुंडई की नई कार बेयॉन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में आसमा ऑटोमोबाइल के निदेशक डॉ. इरशाद अहमद खान, एसएम प्रवीण झा, शोरूम के कर्मचारी और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में नई हुंडई बेयॉन का विधिवत अनावरण किया गया।

नई हुंडई बेयॉन अपने आकर्षक बाहरी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और शानदार सुविधाओं के कारण ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी की इस नई पेशकश को लेकर स्थानीय कार प्रेमियों में भी उत्सुकता देखने को मिली।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस शुभारंभ के साथ पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को हुंडई की नई कार को नजदीक से देखने और उसकी खूबियों से परिचित होने का अवसर मिला। समारोह के दौरान शोरूम प्रबंधन ने नई बेयॉन को ग्राहकों के लिए हुंडई की एक नई पेशकश के रूप में प्रस्तुत किया।

असमा हुंडई शोरूम में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: