Category Archives: गंगा

Noimg

भागलपुर में गंगा का घटता जा रहा जलस्तर लेकिन कटाव अभी भी जारी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटता जा रहा है लेकिन कटाव जारी है नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर बिंदटोली बाँध स्पर संख्या छह में भीषण कटाव हो गया था। बांध पर 40 फिट के दायरे में कटाव हुआ जिसके बाद अफरातफरी मच गई। आनन फानन में एसडीएम व जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच लगातार कटावरोधी कार्य करवा रहे हैं। कटाव स्थल में बालू भरी बोरियां और बड़े बड़े पेड़ों को काटकर गिराया जा रहा है ताकि दर्जनों गाँव को बाढ़ से बचाया जा सके। वहीं ग्रामीण जल संसाधन विभाग के कटावरोधी कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कई बार इस जगह कटाव हुआ लेकिन कटावरोधी कार्य सही से नहीं होता है। DESK […]

Noimg

भागलपुर नवगछिया में रिंग बांध टूटने से हो सकते हैं कई गांव तबाह, रिंग बांध में रिसने लगा गंगा का पानी, धीरे-धीरे होने लगे हैं कटाव ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला के इस्माइलपुर बिंद टोली समीप रिंग बांध मैं गंगा का पानी धीरे-धीरे रिसने लगा है जिससे लोगों में भगदड़ बची हुई है लोगों को डर सता रहा है कहीं यह रिंग बांध टूट गया तो कई गांव के साथ-साथ हजारों लोग बेघर हो जाएंगे वही जिसको दुरुस्त करने में फ्लड फाइटर टीम लगी हुई है वहीं बचाव के लिए जियो बैग भी भारी मात्रा में देने की कोशिश की जा रही है जिससे बांध नहीं टूटे और गांव के लोग सुरक्षित रहे , बांध पर लगभग 45 से 50 मीटर कटाव जारी है वही जल संसाधन विभाग के सभी कनीय अभियंता सहित कार्यपालक अभियंता अधीक्षण अभियंता मौजूद हैं वही घटना स्थल पर पेड़ पौधों के झाड़ी और जीयो […]

Noimg

भागलपुर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की सुरक्षा के लिए गंगा मित्रों की हुई तैनाती, गंगा के जलस्तर में हो रही है कमी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिले में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण भागलपुर में गंगा के जलस्तर में कमी देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 4 से 5 सेंटीमीटर कम हुआ है. हालांकि भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर पिछले कई दिनों से गंगा मित्रों की तैनाती कर दी गई थी , बरारी गंगा घाट से लेकर बूढ़ानाथ घाट तक जिला प्रशासन की ओर से आपदा मित्र गोताखोर की 24 घंटे तैनाती की गई है. आपदा मित्र गोताखोर की 15 लोगो की टीम गंगा घाटों पर तैनात है। गंगा के जलस्तर में कमी होने से भागलपुर जिले के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों […]

Noimg

रंगरा प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

मदरौनी में 500, सहोड़ा में 1000 व सधुआ चापर पंचायत के 1000 घरों में घुसा बाढ़ का पानी नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र मेंकोसी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रंगरा प्रखंड के मदरौनी, कोसकीपुर सहोड़ा, सधुआ चापर पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी लोगों के खेतों व घरों में घुस गया है. मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने बताया कि पंचायत के लगभग पांच सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी मदरौनी के गोढ़ियारी टोला, नासी टोला, पूर्वी टोला, ठाकुर टोला में घुस गया है. राजेश भगत, विभाष सिंह, लालो सिंह, पंचानंद सिंह के घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. सहोड़ा पंचायत में बाढ़ […]

Noimg

गंगा के तटीय किसानों की कट रही है खेती योग्य जमीन, मायूसी ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : गंगा दियारा में कटाव से तटीय किसानों की जमीन गंगा में समा रही है, जिससे किसानों में मायूसी है. खेती किसानी से जीवन-यापन करने वाले किसानों में दहशत है. चहौद्दी दियारा के किसान ननकू मंडल ने बताया कि हमरो सब्भी खेत गंगा में कटी गेलौ छै.कहुना आधी बटईया करी कै जीवन यापन करै छियै. किसान सुन्नी यादव ने बताया कि उनकी जमीन हरिहरपुर (अमरी )में गंगा कटाव में कट गयी. अमित मंडल ने बताया कि करीब सौ किसानों की जमीन कट चुकी है. बाकी जमीन कटाव की जद में है. ग्रामीण वीरेंद्र मंडल ने कहा कि कटाव से लोग अपना घर मुख्यधारा से हटा कर लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर बनाया है. किसान भवेश यादव ने कहा […]

Noimg

गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी, सहमें दियारावासी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गंगा एवं कोसी नदी का जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो जाने से कटाव के सटे गांव में ग्रामीणों का डर सताने लगा है। इस कटाव को लेकर के सबसे अधिक चिंतित गांव ठाकुर जी कचहरी टोला है। जहां पर नदी गांव के समीप पहुंचने लगा है।और खेत खलियान को काट रहा है। इस कटाव को देखते हुए नवगछिया बाढ नियंत्रण कार्यालय के द्वारा यहां पर कुछ जगहों पर एनसी एवं बेमबो रोल का कार्य कर रहा है। इस कटाव को देखते हुए ठाकुर जी कचहरी टोला के लोगों का कहना है कि यहां पर जिस तरह से कोसी नदी का दबाव बढ़ा है गांव का अस्तित्व अब खतरे में […]

Noimg

गंगा में जल स्तर बढ़ने से फरका गांव में फिर से होने लगी कटाव, कटाव निरोधी कार्य में अनियमितता से लोग आक्रोशित ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के गंगा नदी में फिर से जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है जिससे भागलपुर के सबौर स्थित फरका गांव के वार्ड नंबर 8 और 9 हर साल की तरह इस बार भी कटने लगे हैं, लोग काफी डरे और सहमे हैं ,वही 2 महीने पहले से कटाव निरोधी कार्य चल रहा था जिसमें काफी अनियमितता देखी जा रही है, गांव वालों का कहना है कि कटाव निरोधी कार्य करने वाले ठेकेदार एक भी काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं जियो बैग पानी के ऊपर रखा जा रहा है उस जिओ बैग को पानी के अंदर देने से कटाव रुक सकता था लेकिन कार्य में अनियमितता के कारण कटाव इस वर्ष भी जारी हो गया जबकि 2 […]

Noimg

गंगा नदी के विपरीत मिट्टी कटिंग का प्रस्ताव बाढ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ने भेजा प्रस्ताव ||GS NEWS

DESK 040

इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या छह व ज्ञानी दास टोला में नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर-बिंंद टोली व ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में इस वर्ष जल स्तर बढ़ने के बाद कटाव ना हो इसके लिए कटाव निरोधी कार्य के अलावे गंगा नदी के विपरीत अलग-अलग जगहों पर ढाई- ढाई सौ मीटर में मिट्टी कटिंग कार्य का प्रस्ताव नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई अनिल कुमार के द्वारा कटाव निरोधी कार्य के निरीक्षण के बाद कार्यपालक अभियंता से मिट्टी कटिंग का प्रस्ताव का भेजने का निर्देश दिया था.गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद तटबंध पर दवाब ना हो .इससे बचने के लिए मिट्टी […]

Noimg

गंगा सफाई अभियान के तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया बाबूपुर मोड़ में गंगा नदी के किनारे की सफाई || GS NEWS

DESK 040

मेयर ने कहा- लोगों को गंगा सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा भागलपुर,स्वच्छ जल स्वस्थ कल के सूत्र पर संत निरंकारी मंडल एवं बाढ़ राहत सेवा तिलकामांझी ब्रांच द्वारा आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के तत्वावधान में संत निरंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले आज बाबूपुर मोड़ क्षेत्र में अवस्थित गंगा नदी के साफ-सफाई का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भागलपुर की प्रथम नागरिक मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने. किया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक विकास समिति दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष कृष्णा साह, सत्यनारायण शाह नगर पंचायत सबौर अध्यक्ष दीपशिखा नंद परिणा के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण गंगा की सफाई में अपना योगदान देते दिखे । कार्यक्रम के दौरान मेयर […]