Category Archives: नवगछिया

Noimg

4–5 अप्रैल को होगा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव, निकलेगी भव्य निशान शोभा यात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांवरिया सरकार समिति द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के पहले दिन 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका के साथ नगर भ्रमण करते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी दिन तथा 5 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें पंकज […]

Noimg

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारियों की तैनाती || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में कई संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नवगछिया क्षेत्र में 14 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं परवत्ता थाना क्षेत्र में 4 स्थानों, ढोलबज्जा में 3 स्थानों, कदवा में 5 स्थानों, इस्माइलपुर में 2 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्रों में 9-9 स्थानों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भवानीपुर में सर्वाधिक 24 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि बिहपुर में 19 और खरीक […]

Noimg

जनवितरण प्रणाली लाइसेंस में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाइसेंस निर्गत करने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में निवास कुमार रजक, इस्ताक एवं विश्वजीत रजक ने जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया को आवेदन सौंपा है। आवेदन के अनुसार, बनिया निवासी अनिल कुमार रजक के नाम पीडीएस का लाइसेंस जारी किया गया है, जबकि उनके पास पहले से ही खाद-बीज का लाइसेंस है। साथ ही वे बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित करते हैं और आटा चक्की मिल का संचालन भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही व्यक्ति को कई प्रकार के व्यवसायों का लाभ दिया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। […]

Noimg

तेतरी में विवाह भवन बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा हस्ताक्षरित आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित वार्ड संख्या 8 एवं 9 में संचालित एक विवाह भवन को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त विवाह भवन की गतिविधियों से इलाके के लोग लंबे समय से परेशान हैं। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि विवाह भवन में प्रतिबंधित शराब के सेवन, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा घरेलू बिजली का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दिन-रात ध्वनि प्रदूषण फैलाने, सड़क किनारे कचरा जलाने से वायु प्रदूषण फैलाने तथा गरीब लोगों से जबरन पैसे वसूलने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाइयों का […]

Noimg

साइबर ठगी : 23 संदिग्ध लेनदेन में भवानी इलेक्ट्रॉनिक संचालक पर केस दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में नवगछिया के भवानी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक मोहित कुमार के बैंक खाते से 23 संदिग्ध लेनदेन होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहित कुमार के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जानकारी देते हुए साइबर उपाधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह पाया गया कि साइबर अपराध में संलिप्त कुछ बैंक खातों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा था, इसी क्रम में मोहित कुमार के बंधन बैंक खाते पर 23 शिकायतें दर्ज मिलीं। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त खाते के माध्यम से विभिन्न राज्यों के […]

Noimg

हत्या मामले में एक आरोपी दोषी करार, सजा पर चार अप्रैल को फैसला || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी की अदालत ने हत्या के एक मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी गुलशन कुमार को दोष सिद्ध किया गया है, जबकि सह-आरोपी प्रमोद यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सजा के बिंदु पर आगामी 4 अप्रैल को निर्णय सुनाया जाएगा। मामला 2 दिसंबर 2022 का है, जब गोसाईगांव निवासी शिरो देवी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र गोरेलाल यादव के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें गांव के ही गुलशन कुमार एवं प्रमोद यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था। अदालत ने सत्रवाद संख्या 498/23 […]

Noimg

नगर परिषद उपसभापति के पति से दो लाख की रंगदारी मांग, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति के पति अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव से मोबाइल पर संदेश भेजकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 22 मार्च की शाम करीब 5:15 बजे अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के मोबाइल पर एक नंबर से आवाज संदेश प्राप्त हुआ। संदेश सुनने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह मैसेज राणा यादव उर्फ राणा फौजी द्वारा भेजा गया है। पीड़ित का कहना है कि संदेश में गाली-गलौज करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई और रकम नहीं […]

Noimg

समपार फाटक खोलने की मांग तेज, अनुमंडल पदाधिकारी ने डीएम व रेल विभाग को भेजा पत्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।आदर्श स्टेशन नवगछिया के पूर्वी गेट संख्या-11 को बंद किए जाने के विरोध में अब प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हो गई है। समपार फाटक को पुनः खोलने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलाधिकारी एवं रेल विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि गेट बंद किए जाने के विरोध में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में 9 मार्च को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारी को सौंपा था। उक्त ज्ञापन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी, […]

Noimg

नवगछिया में नशा उन्मूलन रैली, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने […]

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, एक घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र के शांति बिहार के समीप मंदरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलार थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्राह वार्ड संख्या-1 निवासी 53 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह (पिता सुगंबर सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित तेज रफ्तार […]