October 8, 2025
समाहरणालय से निकली मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS
DESK2025गुब्बारे छोड़कर भागलपुर में स्वीप कार्यक्रम का हुआ आगाज़, 11 नवंबर को मतदान करने की अपील भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान निर्धारित है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुब्बारे छोड़कर स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम् कुमार, जिला स्वीप आइकॉन आदर्श आनंद, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस अनुपमा कुमारी, डायरेक्टर एनईपी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, […]