Category Archives: नवगछिया

Noimg

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट का नवगछिया में 12 अक्टूबर के सम्मेलन को लेकर बैठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट अनुमंडल नवगछिया ने 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर रविवार को मदर टेरेसा आवासीय विद्यालय, नवगछिया में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव ने की। बैठक में गोप गुट के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कमिटी सदस्य, जिला प्रतिनिधि और राज्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में सांगठनिक परिचर्चा, प्राथमिक शिक्षक समस्याओं और सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। उक्त अनुमंडल सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह होंगे। बैठक में अनुमंडल सचिव […]

Noimg

भागलपुर में आरएसएस की शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भागलपुर में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आचार्य रामधारी सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और वर्ष 2025 में इसने शताब्दी वर्ष पूरी कर ली है। इस अवसर पर निकाले गए भव्य संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। संचलन आनंद राम विद्यालय से प्रारंभ होकर बुढ़ानाथ चौक, चुनिहारी टोला मार्ग होते हुए भामाशाह चौक तक पहुंचा और पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान मार्ग में महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे शहर में देशभक्ति और […]

Noimg

ध्रुवगंज में सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मथुरापुर भवानीपुर निवासी रुखसाना खातून 27 सितंबर को अपनी बहन के घर जा रही थीं। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी थीं कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रुखसाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रुखसाना की बहू रानी खातून ने बताया कि वह अपनी बहन के घर ध्रुवगंज जा रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना […]

Noimg

भागलपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण की सात पदों पर बहाली, चयन प्रक्रिया की तिथि तय ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा निकाली गई सात पदों की बहाली को लेकर अब चयन प्रक्रिया तय कर दी गई है। गौरतलब है कि 21 नवंबर 2024 को इन पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसी क्रम में 26 सितंबर 2025 को चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार 15 अक्टूबर को प्यून पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी होगा। इस संबंध में डालसा की सचिव रंजीता कुमारी ने जानकारी दी कि सभी अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन पत्र में संलग्न मूल दस्तावेजों के साथ […]

Noimg

प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में छात्राओं ने प्रस्तुत किया नवदुर्गा रूपी सांस्कृतिक कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को छात्राओं द्वारा नवदुर्गा के रूप में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मोनिका कुमारी और शिक्षक रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाते हुए नृत्य और गायन के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है और वे अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक होती हैं। नवदुर्गा के रूप में विद्यालय की छात्राएं उषा […]

Noimg

विश्व पर्यटन दिवस पर श्रीपुर अमघट्टा में पक्षी अवलोकन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में जलज परियोजना के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर श्रीपुर अमघट्टा ग्राम में पक्षी अवलोकन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि गरुड़ का अभ्यारण क्षेत्र कदवा पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र विश्व का तीसरा और भारत का दूसरा अभ्यारण क्षेत्र है। यहाँ देश एवं विदेश से पर्यटकों के आने की संभावना अधिक है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसके संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राहुल कुमार राज ने विश्व पर्यटन दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यटन किसी भी देश की समृद्धि का प्रतीक हो सकता है। यह न केवल […]

Noimg

पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई ने शनिवार को मदन अहिल्या महिला कॉलेज के प्राचार्य को पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से मदन अहिल्या महिला कॉलेज में विज्ञान और कला संकाय के सभी प्रमुख विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू की जाए। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि यह मांग पिछले कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इसके लिए पहले भी आंदोलन और अनशन किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन भी दिया था और पिछले वर्ष सिंडिकेट की बैठक में कुछ विषयों में पीजी […]

Noimg

इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन, एम.ए.एम. कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज बने विजेता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। तीसरे और अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। महिला वर्ग के शुरुआती मुकाबले में बी.एल.एस. कॉलेज, नवगछिया को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के विरुद्ध बाई से जीत मिली। दूसरे मुकाबले में जी.बी. कॉलेज ने बी.एन. कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में एस.एस.भी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी.एल.एस. कॉलेज को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया ने कड़े संघर्ष के बाद जी.बी. कॉलेज, नवगछिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइनल में एम.ए.एम. […]

Noimg

सदर अस्पताल सहित जिलेभर में मनाया गया विश्व गर्भनिरोधक दिवस ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल भागलपुर सहित शाहकुंड, नवगछिया, पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पतालों में कार्यरत ममता दीदी, लेबर रूम नर्स और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएसआई इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में बेहतर गर्भनिरोधक सेवाएँ प्रदान करें, योग्य दंपतियों पर विशेष ध्यान दें और नए दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व गर्भनिरोधक दिवस का मुख्य उद्देश्य […]