Category Archives: नवगछिया

Noimg

श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी तेज, नवगछिया में धूमधाम से होगा आयोजन ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, नवगछिया की ओर से आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बुधवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित ललित शास्त्री ने की, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। बैठक में जन्मोत्सव को भव्य और आध्यात्मिक रूप से सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रस्तावित कार्यक्रमों में जगतपति नाथ महादेव का रुद्राभिषेक, भगवान श्री परशुराम का पूजन, चालीसा पाठ, विद्वानों द्वारा सामूहिक पाठ, विप्र समाज के बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह शामिल हैं। इसके अलावा नगर एवं सनातन समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा प्रवचन, हवन और […]

Noimg

उत्तम बने जिलाध्यक्ष, ज्ञानदेव फिर सचिव निर्वाचित, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ को मिला नया नेतृत्व || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बिहपुर प्रखंड स्थित डाक बंगला परिसर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की वर्चुअल निगरानी राज्य संघ के सचिव गौरी शंकर द्वारा की गई। इस चुनाव में सर्वसम्मति से बिहपुर प्रखंड के युवा समाजसेवी एवं खेलप्रेमी उत्तम कुमार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अनुभवी खेल पदाधिकारी ज्ञानदेव कुमार को एक बार फिर जिला सचिव के पद पर बरकरार रखा गया, जिससे संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा। चुनाव परिणाम घोषित होते ही राज्य संघ के सचिव गौरी शंकर ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने […]

Noimg

नाबालिग छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण, प्रेम प्रसंग की आशंका || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पीड़ित परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा रोज की तरह अपने घर से एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद छात्रा के पिता ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर एक युवक सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। […]

Noimg

आज से युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’: सर्राफ कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ का शुभारंभ गुरुवार से नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में होगा। इस महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) विमलेंदु शेखर झा करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ेगी। कई गणमान्य होंगे शामिलमहोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो (डॉ) विवेकानंद सिंह शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह सहित कई […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लूट: ट्रक चालक पर चाकू से हमला, नकदी लूटकर फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर तेतरी स्थित ढाबा किंग के समीप बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक ट्रक चालक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सीताराम सहनी के पुत्र चंदेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे चंदेश कुमार सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर शौच के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे और चाकू का भय दिखाकर चालक से करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना के […]

Noimg

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी धर्मेंद्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोरिया दादपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय […]

Noimg

महादेवपुर गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान महिला सहित तीन की डूबने से मौत, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग समय पर पांव फिसलने से एक महिला सहित तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला का शव बरामद कर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है, जबकि अन्य दो शवों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मधेपुरा जिले के आनंद विहार, वार्ड संख्या-2 निवासी नूतन देवी (उम्र 40 वर्ष), पति चंद्रकिशोर, अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर […]

Noimg

दो भाइयों में विवाद, कुदाल से हमला, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

DESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के  रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला में दो भाइयों के बीच हिंसक विवाद में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। घटना में कन्हैया के छोटे भाई कुंदन और उसकी पत्नी ने मिलकर कुदाल से हमला किया। जानकारी के अनुसार, छोटे भाई कुंदन ने अपने बड़े भाई के घर के सामने एक कमरा बनाया था, जिसे वह बेचने की योजना बना रहा था। इस निर्माण और दीवार देने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर कुंदन और उसकी पत्नी ने करीब 1 घंटे तक मारपीट की और कन्हैया के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल कन्हैया कुमार को पहले नवगछिया अनुमंडल […]

Noimg

बदलता समाज, टूटते रिश्ते और ममता की मौन चीख || GS NEWS

Chanchal Jha0

✍️ रचना : प्राची प्रिया,नवगछिया नवगछिया के बहतरा गांव की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं है, यह हमारे समय का आईना है—एक ऐसा आईना, जिसमें झांकने से हम अक्सर बचना चाहते हैं। एक मां, जिसने अपने बच्चों को जन्म दिया, पाला-पोसा, अपने हिस्से की हर खुशी कुर्बान कर दी—उसी मां को आज अपने ही बेटे के हाथों लहूलुहान होना पड़ा। यह कहानी सिर्फ उमा देवी की नहीं है, यह उस बदलते समाज की कहानी है, जहां रिश्तों की गर्माहट धीरे-धीरे ठंडी पड़ती जा रही है। कभी कहा जाता था—”बड़ा बेटा बुढ़ापे का सहारा होता है और छोटा बेटा दिल का टुकड़ा।”लेकिन आज हालात इतने बदल गए हैं कि मां-बाप बड़े बेटे के दरवाजे पर नजर टिकाए रहते हैं और […]

Noimg

ढोलबज्जा एपीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : ढोलबज्जा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ती दिख रही है। मुख्यमंत्री स्तर से संज्ञान लेने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति को आवश्यक प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय और स्थानीय प्रशासन की ओर से औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। Chanchal Jha