Category Archives: नारायणपुर

Noimg

बकरी को कुत्ते ने काटा, इलाज के लिए महिला पहुंच गई मानव अस्पताल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नारायणपुर गांव की एक वृद्ध महिला मदीना खातून, जो स्वर्गीय अलाउद्दीन की पत्नी हैं, एक बकरी को लेकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गईं। महिला ने बताया कि उसकी बकरी को एक कुत्ते ने काट लिया है, इसलिए वह उसे इंजेक्शन दिलवाने के लिए सीएचसी नारायणपुर आई हैं। महिला की मासूमियत देखकर चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी हैरान रह गए। मदीना खातून बार-बार स्वास्थ्यकर्मियों से बकरी का इलाज करने का आग्रह करती रहीं। जब उन्हें बताया गया कि पशुओं का इलाज पशु अस्पताल में होता है, तो वह मायूस हो गईं और मासूमियत से पशु अस्पताल का पता पूछने लगीं। इस संबंध में पशु […]

लोडेड एक मास्केट के साथ टॉपटेन 10 अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्री करीब 11 बजे ग्रामीणों की सूचना पर बलाहा गुरुजी टोला स्थित श्राद्ध कर्म के भोज पंडाल में छापेमारी कर टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी बलाहा निवासी शंकर यादव पिता सच्चिदानंद यादव को अबैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पुलिस ने लोडेड एक मास्केट बरामद किया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शंकर यादव जिला का टॉपटेन अपराधियों में दूसरे नम्बर पर था। उसके पास से लोडेड 1 मास्केट बरामद किया गया है। कुख्यात शंकर यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी, आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन मामले बिहपुर एवं भवानीपुर थाना […]

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा ||GS NEWS

DESK20250

तीन थानों की पुलिस ने किसी तरह शांत किया माहौल नवगछिया । नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की सुबह करीब 3 बजे अफरा-तफरी मच गई जब प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजन चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी मसक्कत बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया। हंगामा की सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, बिहपुर एवं झंडापुर थाना की पुलिस दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी श्रवण कुमार साह की पत्नी निशा देवी उम्र 35 वर्ष को […]

Noimg

नारायणपुर में गंगोत्री सभा का हुआ गठन, पूर्व मुखिया रूपेश मंडल बने अध्यक्ष ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड में रविवार को प्रखंड स्तरीय गंगोत्री सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहजादपुर ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत स्तरीय गंगोत्री सभा के अध्यक्ष कैलाश कुमार भारती की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। गंगोता जाति की एकता, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस सभा में समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि व आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के संयोजक रंजीत कुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, उदय मंडल, राजेंद्र मंडल और कैलाश मंडल की उपस्थिति में गंगोत्री सभा की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित समिति में पूर्व मुखिया रूपेश मंडल को अध्यक्ष, नंदन मंडल, वकील प्रसाद मंडल और नीरज कुमार […]

Noimg

मधुरापुर बाजार में रोज लगता है जाम, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर बाजार में प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम की समस्या से न सिर्फ स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले ग्राहक और वाहन चालक भी घंटों तक फंसे रहते हैं। शुक्रवार को जब बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार नारायणपुर अंचल कार्यालय जा रहे थे, तभी मधुरापुर बाजार में उनकी गाड़ी भीषण जाम में फंस गई। काफी प्रयास के बाद उनके अंगरक्षक और चालक ने रास्ता खाली कराया। इस दौरान भवानीपुर थाना को मोबाइल से सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सीओ लवकुश कुमार ने नारायणपुर सीओ विशाल अग्रवाल को जाम की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी […]

शहजादपुर व बैकठपुर दुधैला पंचायत में बिजली संकट, उमस और अंधेरे से जूझ रहे ग्रामीण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रखंड कार्यालय परिसर से सटे गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसे दो पंचायत शहजादपुर और बैकठपुर दुधैला में कई दिनों से लगातार विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इन पंचायतों को सुल्तानगंज फीडर से बिजली आपूर्ति दी जाती है, लेकिन हल्की बारिश या आंधी आने पर बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली काट दी जाती है। समाजसेवी अमरी के गौतम कुमार ऋषि ने बताया कि बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, व्यवसायियों की रोज़ी-रोटी और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वार्ड सदस्य रमन कुमार का कहना है कि विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। बड़ी विशनपुर के सोनू […]

Noimg

नारायणपुर में बाइक और साइकिल की टक्कर, साइकिल सवार बबलू दास घायल

DESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपारा शिव मंदिर के समीप बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बलाहा गांव निवासी राजेंद्र दास के पुत्र बबलू दास के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू दास बलाहा से नगरपारा जा रहे थे, तभी शिव मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक, जिस पर दो युवक सवार थे, उनकी साइकिल से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बबलू दास मौके पर ही अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद नगरपारा गांव निवासी झगरू पासवान की पत्नी शांति देवी ने मानवता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

हथियार के बल पर नौ बीघा जमीन पर लगी गेहूँ फसल लुटने व रंगदारी माँगने को लेकर एसपी को दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी मो अलीम उद्दीन पिता स्व गुलजार मियाँ ने मंगलवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में आवेंदन देकर दबंगो के विरुद्ध गंगा दियारा स्थित नौ बीघा खेत मे लगी गेहूं फसल को लूटने व एक लाख रूपीए रंगदारी मांग करने को लेकर आवेंदन दिया है। आरोप पडोसी के ही अभियूक्त मो रियासत अली, मो जम्हीर उर्फ जवाहर, मो असलम अली तीनो पिता स्व तबारक मियाँ, जाहिद अली, मो अफताब अली दोनों पिता मो रियासत अली, मो शहादत अली, मो सालम, मो जावेद उर्फ जावो, मो लोलू चारो पिता मो असलम अली एक मत होकर हरवे हथियार के साथ मेरे गेहूँ के पके फसल को जबरन काट कर लूट लिया। मना करने पर […]

बर्फ फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल || GS NEWS

DESK20250

औलियाबाद निवासी विजय कुमार की दर्दनाक मौत, झंडापुर थाना पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। औलियाबाद वार्ड संख्या-7 निवासी विजय कुमार सिंह (उम्र 28 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद सिंह की मौत बर्फ फैक्ट्री में काम करने के दौरान बिजली के करंट लगने से हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय झंडापुर की एक बर्फ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार को काम के दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक विजय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची […]