Category Archives: बिहार

Noimg

बाल विवाह के खिलाफ टाउन हॉल में दिलाई गई शपथ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के टाउन हॉल में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कलाकारों और दर्शकों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानून का भी स्पष्ट उल्लंघन है। यह बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करता है और उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह के प्रति संवेदनशील बनने और इसके उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शपथ के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी भी बालिका का विवाह नहीं होने देंगे और यदि कहीं बाल विवाह […]

13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भागलपुर के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय भागलपुर, नवगछिया तथा कहलगांव के परिसर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमा-पूर्व एवं लंबित वादों का त्वरित निस्तारण आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआई एक्ट धारा 138 के वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, बिजली व पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी विवाद (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामलों सहित अन्य दीवानी वाद […]

Noimg

सुल्तानगंज थाना पहुंचे सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, लंबित कांडों की समीक्षा की, जाम और अवैध बालू उठाव रोकने के दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा बुधवार को सुल्तानगंज थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर और सभी विभागों का विस्तार से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में दर्ज सभी लंबित कांडों की फाइलों को बारीकी से देखा और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार और पुलिस टीम को दिए। समीक्षा बैठक के दौरान सिटी एसपी ने सुल्तानगंज बाजार तथा मुख्य मार्गों पर लगने वाले लगातार जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और जाम के स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने का आदेश दिया। सिटी एसपी ने सुल्तानगंज बालू घाटों पर हो रहे अवैध बालू […]

Noimg

सेना की राह पर कदम: NCC कैंप में ARO ने कैडेट्स को दी जोशपूर्ण ट्रेनिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नवीनगर, भागलपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप (21-30 नवंबर 2025) में आज ARO की विशेष क्लास का आयोजन किया गया। इस सत्र में कटिहार डायरेक्टरेट के कर्नल आरके नरवाल ने कैडेट्स को सेना में भर्ती के विविध तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कर्नल आरके नरवाल ने कैडेट्स को अग्निवीर स्कीम, NDA, CDS और TES जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में समझाया। उन्होंने फायरिंग ट्रेनिंग, रेंज फायरिंग और लक्ष्य शूटिंग तकनीकों का अभ्यास कराते हुए नेतृत्व और टीमवर्क को बढ़ाने के लिए लेडरशिप ड्राइव पर जोर दिया। इसके साथ ही NCC कैडेट्स को मिलने वाले विभिन्न लाभों पर भी प्रकाश डाला […]

Noimg

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई ने नूतन छात्र अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई के गजाधर भगत महाविद्यालय कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को नूतन छात्र अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अजय कुशवाहा एवं राष्ट्रीय कला मंच, दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक विश्वास वैभव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सीनेट सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुशवाहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नए सत्र में नामांकन लेने वाले सभी छात्रों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उनके सामने एक ऐसा छात्र संगठन है, जो केवल आज नहीं बल्कि पिछले 75 वर्षों से छात्रहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय है। राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक विश्वास वैभव […]

संकुल स्तरीय हिंदी और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन, कई विद्यार्थियों ने प्राप्त किए पुरस्कार || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, बलाहा नारायणपुर में संकुल स्तरीय हिंदी तथा अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भवानीपुर, झंडापुर, तुलसीपुर, नवगछिया एवं बलाहा नारायणपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में बहन प्राची कुमारी (झंडापुर), अनु प्रिया (नवगछिया) और अनुष्का भारती (नवगछिया) ने पुरस्कार प्राप्त किया। बाल वर्ग में अंशिका कुमारी (बलाहा), प्रकृति सिंह (नवगछिया) और अश्विनी कुमार (बलाहा) ने स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में शिशु वर्ग से अंशु कुमारी (बलाहा नारायणपुर), पीयूष राज (झंडापुर) और मुन्ना कुमार (भवानीपुर) ने पुरस्कार जीते। अंग्रेजी बाल वर्ग में उमंग कुमार (बलाहा), सृष्टि कुमारी (नवगछिया) और अंजली कुमारी (बलाहा) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 78 […]

जी बी कॉलेज नवगछिया में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देशित “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को चार स्तंभों में विभाजित किया गया था, जिसमें चौथे स्तंभ “संविधान की महिमा का उत्सव” पर विशेष परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. राजीव रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। मंच संचालन छात्रा सादिया प्रवीण ने किया। परिचर्चा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन जंतु […]

नवगछिया प्रीमियर लीग के पांचवें दिन थंडर और वॉरियर्स की शानदार जीत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग के पांचवें दिन खेले गए दो मुकाबलों में नवगछिया थंडर और नवगछिया वॉरियर्स ने अपने-अपने विपक्षी टीमों को हराते हुए जीत दर्ज की। दोनों मैच रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे। पहले मुकाबले में नवगछिया थंडर का सामना नवगछिया स्ट्राइकर से हुआ। टॉस जीतकर स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 25 रन तथा कप्तान साजिद ने 22 रनों का योगदान दिया।थंडर की ओर से गेंदबाजी में सौरभ, विशाल और अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया थंडर की टीम ने मजबूत शुरुआत की और 16 ओवर में ही 155 रन बनाकर आसानी से […]

Noimg

राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट: फाइनल में मगध ने तिरहुत को 6 विकेट से हराया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग बिहार, खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड में आयोजित दस दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को तिरहुत और मगध के बीच खेला गया। फाइनल में मगध के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरहुत की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 117 रन ही बना सकी। तिरहुत की ओर से अभिनव कुमार ने 39 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा आलोक सिंह ने 19 गेंद पर 17 रन तथा मणिकांत ने 8 गेंदों पर तेज 19 रन बनाए। इसी के आधार पर तिरहुत ने मगध […]

Noimg

नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी और सम्मान समारोह का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । नशा मुक्ति दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को सहायक आयुक्त मध्य निषेध, अपर समाहर्ता तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित हुआ, जिसमें मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समीक्षा भवन, भागलपुर में किया गया, जहाँ शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जीविका दीदी, स्कूली छात्र-छात्राएँ तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व में आयोजित वाद-विवाद, निबंध एवं […]