Category Archives: बिहार

Noimg

नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यालयों में प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । कहलगांव प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को नशामुक्ति अभियान के तहत प्रभात फेरी निकालकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और अपने अभिभावकों को भी नशा करने से रोकेंगे, ताकि परिवार का वातावरण स्वस्थ और सुरक्षित रह सके। कई विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर संदेश दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों को समझा और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रभात […]

Noimg

ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर समीक्षा भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संपूर्ण भागलपुर जिला एवं शहरी क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय उच्च पथ-31 एवं राष्ट्रीय उच्च पथ-80 के कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मुंगेर/भागलपुर प्रमंडल के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे। बैठक में खगड़िया–कुर्सेला मार्ग, विक्रमशिला सेतु तथा कहलगांव–भागलपुर मार्ग पर पिछले दो दिनों से लग रहे ट्रैफिक जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक […]

Noimg

संविधान दिवस पर ‘अधिकार बचाओ दिवस’ का आह्वान, भागलपुर में ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत बुधवार को भागलपुर में ‘अधिकार बचाओ दिवस’ मनाया गया। कचहरी चौक के समीप सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ऐक्टू, सीटू सहित सभी प्रमुख मजदूर यूनियनें शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गरीब मजदूरों की बस्तियों को जबरन उजाड़कर अदानी समूह को बसाया जा रहा है, जो मजदूर हितों के विरुद्ध है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों […]

Noimg

तेलोंधा–बखरी रोड पर बोलेरो से 552 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सनौखर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। तेलोंधा–बखरी रोड पर वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन तेज़ी से भागने लगा, जिसके बाद गश्ती दल ने पीछा करते हुए बोलेरो को पकड़ लिया। हालांकि, गाड़ी रोकते ही चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 552 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही बोलेरो को सीज़ कर लिया है। कहलगांव एसडीपीओ वन कल्याण आनंद ने बताया कि सनौखर थाना पुलिस नियमित रात्रि गश्ती पर थी, तभी यह कार्रवाई संभव हो पाई। फरार चालक की […]

Noimg

मानव श्रृंखला निर्माण कर नशा मुक्ति के लिए जागरूकता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में मद्य निषेध दिवस पर पोषक क्षेत्र में रैली तथा मानव श्रृंखला निर्माण कर आम जन को नशा से दुर रहने के लिए जागरूक किया । वहीं संविधान दिवस पर सामुहिक रूप में संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मिश्र ने कहा कि हमारा संविधान बहुत खास है जिसमें हमारे अधिकार के साथ कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है , जो नागरिक के जीवन में तालमेल करते हुए देश को आगे ले जाता है । हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और देश की शांति , उन्नति और समृद्धि […]

Noimg

संविधान दिवस पर एसएम कॉलेज में व्याख्यान, पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को व्याख्यान सह पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर तथा मुख्य अतिथि टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व हेड प्रो. विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. विजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सशक्त संविधान […]

Noimg

शिवशक्ति योग पीठ में विवाह पंचमी पर रामधुन संकीर्तन, स्वामी आगमानंद ने बताया प्रभु नाम का महत्व ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के शिवशक्ति योग पीठ में मंगलवार को विवाह पंचमी के पावन अवसर पर रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीठाधीश्वर स्वामी रामचंद्र आचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत था और श्रद्धालु रामनाम के अमृत वर्षा में डूबे रहे। स्वामी आगमानंद जी महाराज ने बताया कि इस कलियुग में प्रभु का नाम जपना जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि विवाह पंचमी के दिन मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता के पवित्र विवाह के अवसर पर रामनाम का जाप अत्यंत कल्याणकारी है। यह न केवल व्यक्तिगत जीवन में, बल्कि परिवार और समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाए रखता है। कार्यक्रम […]

Noimg

बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करवाने जा रहे तीन दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन दोस्त बाइक से बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करवाने जा रहे थे। रास्ते में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यह पता नहीं चल सका कि किसी अन्य वाहन की टक्कर लगी या बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल युवकों की हालत गंभीर होने तथा मुंह से ठीक से बोल […]

Noimg

चोरी गए मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार, खरीक थाना ने दर्ज किया मामला ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। चोरी गए मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.25 को वादी सौरभ कुमार ने खरीक थाना को सूचना दी कि तुलसीपुर स्थित उनके घर से मोबाइल चोरी हो गया है और अपराधी मौके से भाग रहा है। यह देख स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद खरीक थाना की टीम तुरंत तुलसीपुर पहुंची और अपराधी रंजीत कुमार, पिता देवल मंडल, निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर को चोरी गया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 351/25, दिनांक 24.11.25 के तहत धारा 331(4)/305/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई […]

Noimg

विवाह पंचमी पर राम-लखन बजरंगबली धाम में 251 दीपों और पटाखों के बीच धूमधाम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम-लखन बजरंगबली धाम नवगछिया में हर्षोल्लास के साथ 251 दीप और पटाखे जलाकर पर्व का भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत था। कार्यक्रम में भजन संध्या और आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम और लक्ष्मण के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम प्रकट किया। धार्मिक उत्सव में व्यवस्थापक मिथलेश कुमार, सचिव मनीष कुमार, नीरज पोद्दार, बिरेंद्र यादव, राजेन्द्र मंडल, योगेन्द्र ठाकुर, प्रीतम सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। भक्तों ने इस अवसर को आनंदपूर्वक मनाते हुए विवाह पंचमी की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को महसूस किया। मंदिर परिसर […]