July 30, 2025
परिवार नियोजन विशेष सेवा शिविर का आयोजन, महिलाओं को मिल रही आधुनिक गर्भनिरोधक सेवाएं ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर । विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 से 31 जुलाई) के अंतर्गत भागलपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष परिवार नियोजन सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि जिले के सुल्तानगंज, कहलगांव, बिहपुर, नवगछिया सहित सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन पीएचसी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) गंगनियां, तिलकपुर, रसीदपुर, मिश्रपुर, कुमैठा, करहरिया और हेल्थ सब सेंटर उधाडीह में मंगलवार को विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में दो बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने हेतु आईयूसीडी (Copper-T) और अंतरा इंजेक्शन जैसी आधुनिक गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं को सुरक्षित एवं प्रभावशाली गर्भनिरोधक विकल्पों की जानकारी दी गई और उन्हें […]