Category Archives: भागलपुर

Noimg

अतिरिक्त ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा भवन में अतिरिक्त ईवीएम (EVM) का रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर ने की। कार्यक्रम में सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकगण, निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ईवीएम कमीशनिंग के दौरान खराब पाए गए बीयू (Ballot Unit), सीयू (Control Unit) और वीवीपीएटी (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीनों के बदले समान संख्या में नई मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा वार बदले गए ईवीएम और वीवीपीएटी की संख्या इस प्रकार है— जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि […]

नाथनगर में अखिलेश यादव की जनसभा, बोले — “बदलाव अब जरूरी है” ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सेक जियाउल हक के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। नाथनगर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित इस जनसभा में अखिलेश यादव के आगमन से माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा। मैदान में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं मंच पर राजद और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर प्रशासन ने जारी किए यातायात दिशा-निर्देश, 6 नवंबर को कई मार्ग रहेंगे बंद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 नवंबर 2025 को भागलपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रधानमंत्री का यह दौरा सुबह 10 बजे निर्धारित है। उनके आगमन के मद्देनज़र शहर के कई प्रमुख मार्गों पर 6 नवंबर की सुबह से ही वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों से परहेज़ करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। प्रशासन के अनुसार जिन मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा, उनमें कचहरी चौक […]

Noimg

कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैविनाथ धाम और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम सहित शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार और झारखंड के हजारों श्रद्धालु सुबह से ही पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ दीपदान और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है। खासकर कुमारी कन्याएं इस महीने भर व्रत रखकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाती हैं, फल-प्रसाद अर्पित करती हैं और दीपदान करती हैं ताकि उन्हें मनोनुकूल वर […]

Noimg

डीएम की अगुवाई में समाहरणालय से निकाला गया मशाल जुलूस ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ मत प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से बुधवार की संध्या 6 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अगुवाई में डीआरडीए परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस डीआरडीए परिसर से आरंभ होकर घंटाघर, भागलपुर तक पहुंचा। जुलूस में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर सहित समाहरणालय भागलपुर एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा […]

Noimg

नवगछिया की बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कांस्य पदक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल की ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिहार राज्य विद्यालय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भागलपुर जिले की ओर से खेलते हुए निशा कुमारी, स्वाति कुमारी, सिंपल कुमारी, सपना कुमारी (सभी उच्च विद्यालय लत्तीपाकर, गोपालपुर) और अनन्या (वात्सल्य हाई स्कूल, नवगछिया) ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मोनी कुमारी, रवि […]

Noimg

केबीसी ग्रीन कार्ड उत्साह पूर्वक आयोजित, हॉट सीट का आयोजन 16 नवंबर को ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के ज्ञान वाटिका में हो रहा केसीबी प्रतियोगिता का आयोजन नवगछिया के ज्ञान वाटिका स्कूल में 16 नवंबर 2025 को होने वाले केबीसी हॉट सीट कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ग्रीन कार्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। इससे पहले स्कूल में येलो कार्ड परीक्षा भी आयोजित हो चुकी हैं । ग्रीन कार्ड परीक्षा में लगभग 700 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने उत्साह और उमंग के साथ परीक्षा में भाग लिया। छात्रों ने 50 नंबर के लिए 50 मिनट की अवधि में ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव प्रश्न हल किए। परीक्षा की पूरी व्यवस्था स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य राजेश कुमार झा के निर्देशन में की गई। उन्होंने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, छात्रों को समय पर निर्देश देने और सभी […]

11 नवंबर 2025 की शाम 6:30 बजे तक एक्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग ने एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। आयोग ने सभी समाचार एजेंसियों, मीडिया हाउस, रेडियो एवं टेलीविज़न चैनलों सहित अन्य संबंधित संस्थाओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/EXIT/2025/SDR/Vol.I दिनांक 13 अक्टूबर 2025 के अनुसार, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126A की उपधारा (1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से लेकर 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) के अपराह्न 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में बिहार […]

Noimg

जीविका दीदियां चला रहीं मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर लोगों से मतदान के दिन मतदान केंद्र तक अवश्य पहुंचने की अपील की। उन्होंने रंगोली, मेहंदी, नारे लेखन और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। रैली के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “हर वोट है जरूरी” जैसे नारे गूंजते रहे। संकल्प सभा के दौरान जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान […]

Noimg

भागलपुर, नाथनगर और सुल्तानगंज के सेक्टर पदाधिकारियों को डीएम ने दी ब्रीफिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में सोमवार को भागलपुर के टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 156-भागलपुर, 157-सुल्तानगंज और 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। डीएम डॉ. चौधरी ने सेक्टर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अभी से सक्रिय होकर स्थिति पर नजर रखें और ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जो मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासनिक रूप से कड़ी निगरानी […]