Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में RP Jewellers के नए स्वरूप का भव्य उद्घाटन, आभूषण प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की सौगात – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित महाराज जी चौक, पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार को RP Jewellers के नए और आधुनिक स्वरूप का भव्य उद्घाटन बड़े ही भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के प्रबुद्ध जन, व्यवसाय जगत से जुड़े लोग तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोरूम के संचालक कन्हैया कुमार केडिया ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद आभूषण उपलब्ध कराना RP Jewellers की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि नए रूप में तैयार यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज […]

भागलपुर की सात सीटों पर एनडीए ने तय की रणनीति, महागठबंधन में अब भी टिकट पर तकरार जारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर की सियासत अपने चरम पर है। जिले की सातों सीटों पर एनडीए की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है, जबकि महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर अब भी घमासान मचा हुआ है। इस बार राजनीतिक दलों में प्रचार से ज़्यादा उथल-पुथल टिकट वितरण को लेकर देखने को मिल रही है। एनडीए की ओर से सातों सीटों पर समीकरण लगभग तय माने जा रहे हैं। तीन सीटें जदयू, तीन भाजपा और एक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दी गई हैं। जदयू को सुल्तानगंज, कहलगांव और गोपालपुर सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा ने भागलपुर, पीरपैंती और बिहपुर पर कब्जा जमाया है। एलजेपी (रामविलास) को नाथनगर सीट दी गई है। जदयू ने सुल्तानगंज से मौजूदा […]

मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2025 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिश कुमार, पिता पलटु मंडल, निवासी उस्मानपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को खरीक थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 243/25, दिनांक 07.08.25, धारा 317(4)/317(5)/3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 14 अक्टूबर को मामले में संलिप्त एक अन्य […]

भूमि विवाद के समाधान की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड परिसर में बुधवार को सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ एक दिवसीय अनशन किया। उन्होंने यह अनशन भूमि उप समाहर्ता, नवगछिया न्यायालय से निर्गत आदेश के निष्पादन नहीं होने के विरोध में किया। कृष्ण कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आदेश काफी पहले जारी किया गया था, लेकिन गोपालपुर अंचलाधिकारी द्वारा अब तक उसका पालन नहीं किया गया है। लंबे समय से मामले का निष्पादन नहीं होने से आक्रोशित होकर उन्होंने अंचल कार्यालय के निकट यह अनशन किया। अनशन के दौरान कृष्ण कुमार ने प्रशासन से न्यायालय के आदेश को शीघ्र लागू कराने की मांग की, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। DESK2025

टिकट कटने से नाराज़ गोपाल मंडल नें किया ऐलान – निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतेंगे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : जेडीयू से टिकट नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का गुस्सा फूट पड़ा है। टिकट कटने से नाराज़ गोपाल मंडल बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें वहां से ले गई। गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर पुराने और वफादार कार्यकर्ता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि “हमने 30 साल तक सेवा की, सरकार को कई बार बचाया, लेकिन अब हमारे साथ अत्याचार हुआ। जो लोग दूसरे दल से आए, उन्हें टिकट दे दिया गया।” उन्होंने कहा कि वे अब जेडीयू से अलग […]

गोपालपुर विधानसभा से बुलो मंडल को मिला जदयू–एनडीए का टिकट, गोपाल मंडल की छुट्टी ||GS NEWS

DESK20250

17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र 153-गोपालपुर विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस सीट से बड़ा राजनीतिक बदलाव करते हुए चार बार के सिटिंग विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल का टिकट काटकर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बुलो मंडल 2014 में राजद के टिकट पर भागलपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बाद में उन्होंने राजद छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया। जदयू में शामिल होने के बाद से ही वे लगातार गोपालपुर क्षेत्र […]

अवैध शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

410.4 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार नवगछिया : अवैध शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कदवा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस अभियान में नवगछिया पुलिस एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, सघन वाहन जांच, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट और कुर्की आदेशों की तामील की जा रही है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2025 को कदवा थाना अंतर्गत […]

भागलपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी ने भागलपुर हवाई अड्डा के समीप बनाए गए स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस अवर निरीक्षक सहित अन्य कर्मियों से बात कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि चेक पोस्ट पर चार […]

एसएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर | एसएम कॉलेज (कन्या महाविद्यालय), भागलपुर में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने की, जबकि नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम शुभम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं, शिक्षिकाओं, जिला प्रशासन के अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। अपने संबोधन में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य दोनों है। उन्होंने छात्राओं से […]

छात्राओं ने प्राचार्या पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, डीएम से की कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कहलगांव प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दीदार कोदवार की छात्राओं ने विद्यालय की प्राचार्या पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्या के अनुचित आचरण से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बिगड़ गया है और वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हैं। छात्राओं द्वारा दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि प्राचार्या अनुराधा कुमारी शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती हैं और अक्सर विद्यालय में देर से आती हैं। साथ ही, वे कक्षाओं के संचालन में लापरवाही बरतती हैं, जिससे शिक्षण कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि […]