Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर के मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वीप (मतदाता जागरूकता अभियान) कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मतदाताओं और उनके अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शपथ में उन्होंने कहा कि “आपका वोट आपकी आवाज़ है। हम सब मिलकर एक मज़बूत और समावेशी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। आइए, ज़िम्मेदारी से मतदान करने का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।” इस अवसर पर रंगोली के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसमें मतदान करने की अपील वाले संदेश और चित्रों के माध्यम […]

सदर एसडीएम और डीएसपी ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर प्रशासन द्वारा तैयारियों को लगातार परखा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) विकास कुमार तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय कुमार चौधरी ने भागलपुर सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित एसएसटी (स्पेशल सर्विलांस टीम) चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर्मियों से चेकिंग की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और लॉगबुक आदि की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चेक पोस्ट पर प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि […]

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भागलपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सहित संबंधित अभियंता और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को बदलने का निर्देश देते हुए कहा कि नए बल की प्रतिनियुक्ति से पहले उन्हें समुचित रूप से ब्रीफ किया जाए, ताकि वे यातायात नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभा सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क किनारे लगने वाले ठेला-खोमचे यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं और जाम की स्थिति बनाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्टा पुल और […]

अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चुनावी मैदान में, भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर विधानसभा में भाजपा में बगावत भागलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रोहित पांडे को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के अंदर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इससे भाजपा की आंतरिक राजनीति में हलचल मच गई है और भागलपुर सीट का चुनाव और भी रोचक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अर्जित शाश्वत चौबे के समर्थकों ने भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उनका नाम निर्देशन पत्र (एनआर) कटवाया है। समर्थकों ने बताया कि अर्जित शाश्वत 17 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के अंदर सुरक्षाबल की उपस्थिति नहीं रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था केंद्र के बाहर रहेगी, जबकि होमगार्ड के जवान मतदाताओं को लाइन में लगाने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप, पुरुष एवं महिला शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शौचालयों पर पुरुष और महिला का स्पष्ट संकेतक लिखवाया जाए। जिला […]

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर जिलाधिकारी ने की महत्वपूर्ण बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सहित संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस बल की समीक्षा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को बल में बदलाव करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नए पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति से पूर्व समुचित रूप से ब्रीफ किया जाए, ताकि यातायात नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिल सकें। जिलाधिकारी ने शहर में उत्पन्न हो रही यातायात जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए […]

कृष्ण सुदामा मिलन देख भावुक हुए भक्तजन ||GS NEWS

DESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य और शांतिपूर्ण समापन नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सातवां और अंतिम दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और कथा का आनंद लिया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का दृश्य विशेष रूप से हृदयस्पर्शी रहा। कथा में बताया गया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र भगवान कृष्ण से मिलने द्वारिका गए। द्वार पर द्वारपालों ने उन्हें भिक्षुक समझकर रोक दिया, लेकिन जब उन्होंने अपना नाम सुदामा बताया, तो द्वारपाल […]

अचानक लगी आग, धू धू कर जला बथान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव के शंभू मंडल, पिता कल्लर मंडल, गोसाईं गाँव 14 नंबर सड़क किनारे अपने पशुओं के लिए बासा बनाकर रहते थे। मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने बासा और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जला दिया। आगजनी में जानवरों के लिए रखा गया चारा, नई-नई त्रिपाल और अन्य कई घरेलू एवं उपयोगी सामान जलकर राख हो गया। शंभू मंडल ने बताया कि आग की चपेट में आने से पशु तो सुरक्षित हैं, लेकिन सामग्री और चारा पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों […]

गोपालपुर में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने की। इस अभियान में आम लोगों से अपील की गई कि वे लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्भीक तथा निष्पक्ष होकर मतदान करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर प्रभात फेरी भी निकाली, जिससे गांव में मतदाता जागरूकता फैलाने में मदद मिली। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियान मतदान के महत्व को समझाने और युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने में सहायक होंगे। DESK2025

नवगछिया में कल 16 अक्टूबर को होगा RP Jewellers के नए रूप का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

आभूषण प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर नवगछिया । नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक, पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज रोड में कल 16 अक्टूबर, 2025 को RP Jewellers दुकान के नए आधुनिक रूप से तैयार होने के बाद इसका भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस खास मौके पर दुकान के संचालक कन्हैया कुमार केडिया ने आम जनता और आभूषण प्रेमियों को आमंत्रित किया है। RP Jewellers अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद आभूषण प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। उद्घाटन के दिन ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में फ्लैट 10 प्रतिशत और हीरों की खरीद पर फ्लैट 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कन्हैया कुमार केडिया ने कहा कि यह […]