Category Archives: भागलपुर

अजगैबीनाथ धाम मे सावन आमवस्या को लेकर लाखों कांवडियों ने गंगा स्नान कर जल भर कर बोलबम के जयकारों के साथ देवघर हुये रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन मास के आमवस्या को लेकर कांवडियों की भीड उमड पडी हैं।सुबह से ही अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बिहार, झारखंड ,पक्षिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के कांवडिया उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करते हुये।बाबा भोलेनाथ कि पुजा अर्चना करते हुये पैदल ,बस यात्रा,एंव.निजीवाहनो से देवघर बोल बम के नारों के जयकारे लगाते हुये।बैधनाथ धाम के लिये निकल पडे हैं। वहीं हेप्पी जबलपुर से आये कांवडिया नीलम सोनी सहित अन्य कांवडिया ने अजगैबीनाथ गंगा घाट कि व्यवस्था अच्छी बताते हुये कहा कि अजगैबीनाथ धाम आने से बाबा भोलेनाथ कि अनुभूति मिलती हैं।सारे कष्ट यहां आकर दुर हो जाते हैं।बाबा भोलेनाथ को हर वर्ष गंगा जल चढाने आते हैं हम सभी भक्तों कि सारी मनोकामनाएं […]

भागलपुर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जीरो माइल थाना के आस पास अतिक्रमण किए हुए जमीन को कराया जाएगा मुक्त ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने जीरो माइल थाना के आस पास स्थल का किया गया निरीक्षण अतिक्रमण करने वाले को कराया जाएगा खाली।वही हम आपको बता दे की जीरोमाइल थाना के पास चौराहा होने और सड़क के जप्त गाड़ीयो को सड़क के किनारे रखने के कारण गाड़ी को आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना परता है।वही हम आपको बतादे की सड़क बहुत सकरा होने के कारण कभी भी किसी समय बड़ी घटना हो सकती है।वही अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की जीरोमाइल चौराहा पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। इसको देखकर प्लान बनाकर जाम से निजात दिलाने की बात कही गई है। DESK 04

नवगछिया के मधुसुदनपुर बैसी में बिस्कूट बेचने वाले को दबिया से काटकर कर दिया गंभीर रूप से जख्मी || GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड क्षेत्र के मधुसुदनपुर बैसी में पीपल पेड़ के पास बिस्कूट बेचने वालों को दबिया से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया हैं। घायल जहांगीरपुर बैसी निवासी मु. हाफिज इम्तियाज हैं। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। हाफिज इम्तियाज बेहोशी के हालत में हैं। चेहरे, सर व शरीर के कई हिस्सों में दबिया से कटा हुआ गहरा जख्म हैं। शरीर पर लाठी से चोट के निशान हैं। अपराधियों ने मारपीट कर उसे सड़क पर फेक दिया था। उस रास्ते से गुजर रहे टेम्पो वालों ने इसकी सूचना जहांगीरपुर गांव के लोगों को दिया। सूचना पाकर गांव […]

नीरा के आड़ में समूह से जुड़े सदस्य ने शराब और तारी बेचना कर दिया शुरू || GS NEWS

DESK 040

सफलता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड अंतर्गत जीविका के द्वारा बीरबन्ना में पारस नीरा उत्पादक समूह बनाया गया था। जहां नीरा संग्रह बिक्री केंद्र शुरू हुआ था। लेकिन नीरा के आड़ में इस समूह से जुड़े सदस्य ने शराब और तारी बेचना शुरू कर दिया। इसलिए लगातार दो महीने में इसके परिवार से चार सदस्य को उत्पाद विभाग में गिरफ्तार करके जेल भी भेजा। लगातार उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी के कारण नीरा संग्रह बिक्री केंद्र की छवि खराब हो गई क्योंकि इसके यहां शराब और तारी बिक रहा था। यूं तो बीरबन्ना चौक पर खुलेआम मनमाने दाम पर पुलिस को ठेंगा दिखाकर तारी बेचा जा रहा है।लेकिन आज तक पुलिस के द्वारा क्यों नहीं कार्रवाई […]

खरीक प्रखंड के डीलरों ने उपभोक्ताओं द्वारा किरासन तेल का उठाव नहीं करने को लेकर नवगछिया SDO को दिया आवेदन

DESK 040

खरीक प्रखंड के डीलरों ने उपभोक्ताओं द्वारा किरासन तेल का उठाव नहीं करने को नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र पाल को सामूहिक रूप से आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि किरासन तेल का विभागीय स्तर से मूल्य में भारी वृद्धि होने के कारण उपभोक्ताओं द्वारा किरासन तेल का उठाव नहीं किया जा रहा है। जिसके हमलोग भी किराशन तेल का उठाव करने में सक्षम नहीं हैं।इसलिए हमलोगों का जुलाई माह का आवंटन नहीं किया जाय। आवेदन में डीलर संघ का प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार समेत महेश लाल, हरि किशोर राजपाल, रामविलास राय, अजय कुमार रजक, सुबोध यादव, सुचित्रा कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के डीलरों के हस्ताक्षर थे। DESK 04

पैगम्बर मौहम्मद मुस्तफा से सच्ची मोहब्बत ही सफलता की कुंजी -सज्जादानशीं , सालाना उर्स ए पाक का समापन   ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को  सुफी संत हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह के  दो दिवसीय उर्स ए पाक बडे ही धुमधाम से समापन हो गया. सुबह सात बजे से नौ बजे तक तक पैगम्बर मौहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के मुए मुबारक की जियारत मुरीदीन जायरीन को करायी गयी।पूरा खानका परिसर  मुरीदीन से भड़ा पड़ा था.दस बजे दिन से खानका परिसर  मे महफिले शमा व कब्बाली का हुआ.जलसे का संचालन मौलाना साजिद रजा ने किया. उर्स ए पाक व जलसे की सदारत कर रहे खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खान फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत अली शब्बर खान फरीदी ने बताया कि पैगम्बर मौहम्मद मुस्तफा से सच्ची मोहब्बत ही सफलता […]

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर गरैया गांव के पास हाइवा ने ऑटो में मारा धक्का, 10 लोग घायल ||GS NEWS

DESK 040

 – नवगछिया स्टेशन से अपने अपने घर के लिए ऑटो से रवाना हुए थे लोग नवगछिया प्रतिनिधि – परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव के पास एक हाइवा के धक्के से ऑटो पर सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सबों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घायलों में सन्हौला थाना के कैलकापुर के नवीन तांती की पत्नी 40 वर्षीय रेखा देवी, कहलगांव घोघा निवासी मटकू तांती की 36 वर्षीय पत्नी कंचन देवी, कंचन देवी का तीन वर्षीय पुत्र सोही कुमार, पुत्री 12 वर्षीय सीमा कूमारी, गौराडीह थाना के कैलकापुर निवासी42 वर्षीय प्रदीप तांती, सन्हौला के महादेवपुर निवासी 51 वर्षीय पगो तांती, उसकी 48 वर्षीय पत्नी गया देवी, सबौर के ममलखा निवासी हरी तांती की […]