Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने किया संगठन विस्तार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – युवा जदयू नवगछिया जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने गुरुवार को संगठन विस्तार किया है. जानकारी देते हुए नवीन ने कहा कि विनीत कुमार विद्यार्थी, . प्रमोद कुमार आजाद और पिंटु यादव को जिला उपाध्यक्ष, साजन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रशेखर मंडल, धर्मेंद्र कुमार राय और धर्मेंद्र कुमार मंडल को जिला महासचिव, त्रिदेव कुमार, गौतम कुमार यादव, राजीव कुमार, जुबेर अली को जिला सचिव, अवधेश कुमार निराला, रवि कुमार राय और विवेक कुमार को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है. जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल ने कहा कि आगे भी संगठन विस्तार किया जायेगा. Barun Kumar Babul

नहीं रहें जाने माने पत्रकार लक्ष्मीकांत दुबे,संदेहास्पद स्थिति में निधन, पत्रकारिता क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर //GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जाने माने पत्रकार लक्ष्मीकांत दुबे का निधन हो गया है। सिलीगुड़ी के ज्योति नगर स्थित उनके फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हालाकि मौत के सही कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। बताते चलें कि लक्ष्मी कांत दुबे दैनिक जागरण दैनिक भास्कर सन्मार्ग जैसे बड़े अखबारों में काम कर चुके थे । वह उत्तर भारत के जाने माने पत्रकारों में शुमार थे। उनके निधन पर भागलपुर सहित नवगछिया पत्रकार संघ ने शोक व्यक्त किया है । साथ ही जाने माने वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपनी संवेदना जाहिर की है। लक्ष्मीकांत दुबे भागलपुर में दैनिक भास्कर में डिप्टी एडिटर के पद […]

नवगछिया :डीएस डॉ वरूण को हटाए जाने का जमकर विरोध, आंदोलन की चेतावनी ||GS NEWS
 

DESK 040

–       आमरण अनशन की तैयारी नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के  उपाधीक्षक डॉ वरूण कुमार को हटाए जाने का जमकर विरोध हो रहा है. कदवा दियारा के मुखिया अशोक सिंह, ढोलबज्जा के मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, ढोलबज्जा के सरपंच मुरारी भारतीय, खैरपुर कदवा के सरपंच बिरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष पंकज जायसवाल, पूर्व मुखिया नरेश सिंह, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सुबोध कुमार, शुभाशीष कुमार, समाजसेवी विनीत आनंद, प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया, प्रिंस कुमार सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है. लोगों ने कहा कि डॉ वरूण कुमार के कुशल कार्यकाल में अनुमंडल अस्पताल में वर्षों से बंद पड़े कई मतत्वपूर्ण कार्य हुए थे. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों को जनता को निःशुल्क मिलने वाली सेवा रास नहीं आ रही थी इसलिए डॉ वरूण कुमार को एक गहरी साजिश के तहत अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक पद से हटवाया गया है. एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी के साथ इस तरह का भेदभाव करना कहीं ना कहीं जनाक्रोश को बढ़ावा देना है. अगर अविलंब अनुमंडल की जनता के साथ न्याय नहीं किया गया तो हम लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगे. इधर प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने कहा कि अगर इस मामले पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो हम नवगछिया अनुमंडल परिसर में आमरण अनशन करेंगे.  DESK 04

नवगछिया : मुमताज मुहल्ला और प्रोफेसर कॉलोनी में सिर चढ़ कर बोल रहा है शातिर अपराधी चंदन का आतंक ||GS NEWS

DESK 040

–    पुलिस हिरासत से भागने के दूसरे दिन भी नहीं चला चंदन का कोई अता पता   नवगछिया : पुलिस हिरासत से फरार हुए प्रोफेसर कॉलोनी मुमताज मुहल्ला वार्ड नंबर 12 के निवासी चंदन रजक का दूसरे दिन भी पुलिस कोई अता पता नहीं लगा सकी. दूसरी तरफ मुहल्ले के लोग दहशत में हैं. लोगों को इस बात का भय है कि पिछले कई दिनों से चंदन मुहल्ले के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों को जान मारने की धमकी देता रहा है और इसी कृत्य के कारण मुहल्लेवालों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया था. जब चंदन पुलिस हिरासत से भी भाग गया तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे दे. जानकारी मिली है कि मुहल्ले […]