June 25, 2025
किलकारी टाइगर्स ने जीता बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में किलकारी, सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब किलकारी टाइगर्स ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में किलकारी टाइगर्स ने कड़ी टक्कर देते हुए किलकारी टाइटंस को 35-25, 23-35, 35-27 से हराया। विजेता टीम की ओर से आदित्य, दीनानाथ, दिव्या और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि उपविजेता टाइटंस की ओर से सलोनी और सूर्या ने भी दमदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबलों में किलकारी टाइटंस ने किलकारी लायंस को 35-31, 35-29 से हराया, जबकि किलकारी टाइगर्स ने किलकारी चैलेंजर्स को 35-26, 35-27 से पराजित किया। किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बिहार बॉल बैडमिंटन […]