June 24, 2025
भागलपुर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने वितरित किए उपकरण ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड मैदान में सोमवार को दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बी. एल. वर्मा, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, सांसद प्रतिनिधि अपर्णा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, विधान पार्षद डॉ. एन. यादव, बंटी यादव समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। शिविर में भागलपुर के अलावा आसपास के जिले के सैकड़ों लाभार्थी पहुंचे थे। मंत्री […]