March 23, 2026
छठ पूजा पर मां आनंदी संस्था की सराहनीय पहल, व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भागलपुर में मां आनंदी संस्था द्वारा बरारी पुल घाट के समीप छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा छठ व्रतियों को सुहाग के प्रतीक सिंदूर लगाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ की गई। इसके बाद संस्था की महिलाओं एवं व्रतियों ने गंगा घाट पर पारंपरिक छठ गीत गाए, जिससे पूरा घाट भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात व्रतियों के बीच छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री जैसे सूप, नारियल, केला, कद्दू, घी, गुड़, साड़ी सहित अन्य पूजन […]