Category Archives: भारत

अभाविप ने 74वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कैंपस में किया कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर इकाई द्वारा 74वे स्थापना दिवस के अवसर पर भागलपुर नगर इकाई एवं विभिन्न कॉलेजों भिन्न भिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम सुबह हड़िया पट्टी स्थित कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डा रविशंकर कुमार एवं नगर मंत्री कपिस शर्मा द्वारा अभाविप का ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात एसएम कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष अमीषा कुमारी एवं रोजी कुमारी के नेतृत्व में रंगोली प्रतियागिता किया गया जिसमे गांधारी,ज्योति,वंदना प्रथम स्थान पर रही,साक्षी,अंजली,अमीषा दूसरे स्थान पर रही। जिन्हे कॉलेज की प्राध्यापिका डा आशा ओझा, डा अनुराधा, डा राजीव सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। टीएनबी कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष निशा सिंह के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता,वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस दौरान दिव्यांशु झा,नमन सिंह,कुंदन पोद्दार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।सुंदरवती […]

बकरीद पर्व शांति व सौहार्द से मनाने को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में अधिकारियों व समाजसेवियों के बीच हुई बैठक || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।आज समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया की थाना एवं अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा चुका है। विधि व्यवस्था संधारनार्थ चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियो,पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी,इस हेतु आवश्यक कारवाई की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है।बैठक में उपस्थित शांति समिति सदस्यों ने अपने सुझावों एवं विचारो से जिला प्रशासन को अवगत कराया।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक(नगर) सहित,नगर […]

कल्याण विभाग के बड़ा बाबू संजय कुमार उर्फ संजय कुमार यादव को निगरानी टीम ने उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। व्यवहार न्यायालय भागलपुर में कल्याण विभाग के बड़ा बाबू संजय कुमार उर्फ संजय कुमार यादव को निगरानी की टीम ने पेश किया। दरअसल कल्याण विभाग के बड़ा बाबू रेप पीड़िता के भाई से घुस ले रहे थे तभी निगरानी की टीम ने रंगे हाथ उन्हें इनके कार्यलय से दबोच लिया। निगरानी डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार की बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी थी। 23 जुलाई 2000 को मामला दर्ज कराया गया था। रूपेश के बहन कि मुआवजा की 8 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि मिल चुकी थी। हर महीने मिलने वाले पेंशन में से 56 हजार राशि रुक गयी थी तो बड़ा बाबू […]

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदार पर लगा 5 हज़ार का जुर्माना || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – पूरे देश मे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगने के बाद भी नवगछिया में धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है. इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में गौशाला रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर दुकानदार प्रदीप भगत उर्फ पप्पू भगत से पांच हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी सूरत में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें. DESK 04 B

नवगछिया : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया में बकरीद पर्व शांति पूर्ण और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एक बैठक एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया. मौके पर नवगछिया के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि समाज के एक प्रतिशत लोगों ही शांति में खलल डालने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों पर प्रशासन की नजर है. उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 से 12 जून तक कुर्बानी दी जाएगी, जबकि मुख्य रूप से 10 जून को अल सुबह नौ बजे विभिन्न जगहों […]

स्वामी आगमानंद के निर्देशन में गंगा तट पर प्रारंभ हुआ वृक्षारोपण || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में पीठाधीश्वर संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन एवं भागलपुर की सामाजिक संस्था तुलसी के संयोजन में शनिवार 2 जुलाई को जहान्वी गंगा तट हरित अर्पण कार्यक्रम के तहत जाह्नवी गंगा तट पर सैदपुर दुर्गा मंदिर के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान जहां प्रमुख अतिथि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के. राज्यमंत्री तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने माता जहान्वी गंगा को नमन कर बरगद, पीपल, पाकर और गुल्लर तथा नीम के वृक्षों का पौधा रोपण किया। वहीं मौके पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जहान्वी गंगा तट पर सवा लाख वृक्षों […]

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना की ओर से 4 एवं 5 जुलाई को होगा बहुद्देशीय मानसून मेला का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

कई समाज की महिला उद्यमियों द्वारा लगाया जाएगा इस मानसून मेला में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी साथ ही करेंगी अपने बनाए सामानों की बिक्री भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना भागलपुर शहर की एक महत्वपूर्ण सेवा संस्थान है, जोकि भागलपुर में विगत कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में कई तरह के सेवा कार्य करती चली आ रही है। बताते चलें कि आगामी 4 जुलाई एवं 5 जुलाई को लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना संस्थान के द्वारा बहुद्देशीय मानसून मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागलपुर शहर के विभिन्न समाज की महिला उद्यमियों द्वारा बनाए अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही साथ अपने उत्पादों की बिक्री भी करेंगी। मानसून फेस्ट में लडडू गोपाल ड्रेस, लक्मे कॉस्मेटिक, […]

112 नंबर की सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – पूरे देश में शुरू हो रहे 112 नंबर की सेवा के लिए नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. श्री पांडेय ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है और यह गृह मंत्रालय द्वारा संचालित है. इस योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को अगर किसी भी तरह की समस्या होगी तो वह 112 कॉल करेंगे और पुलिस उनकी समस्या का त्वरित निष्पादन करेगी. उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले को तीन वाहन दिया गया है जो जीपीएस, एमडीटी और टैब से लैस रहेगा. डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि चालक के रूप में आर्मी से रिकॉर्ड […]