


200 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर लहराया परचम
पूर्णिया : जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल मिल्लिया कॉन्वेंट विद्यालय, रामबाग, पूर्णिया ने एक बार फिर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।

सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में कुल 200 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं 101 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 27 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का परचम लहराया।
वाणिज्य संकाय के छात्र आयुष तिवारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। श्रेया भारती और अंशिका सिंह ने 91.8 प्रतिशत, जबकि अर्चिता घोष ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा राखी कुमारी ने 89.4 प्रतिशत, शादान कासिफ ने 88.8 प्रतिशत, अनिक दास और आयुषी वर्धन ने 88.4 प्रतिशत, शिवेश कुमार और आर्या आनंद ने 88.2 प्रतिशत, सुनिधि कुमारी ने 88 प्रतिशत तथा अंशुमान भारद्वाज ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सोबान अहमद ने 87 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी ने 86 प्रतिशत, रितेश कुमार ने 85.6 प्रतिशत, रागिनी कोठारी ने 85.4 प्रतिशत, गौरी अग्रवाल ने 85 प्रतिशत तथा गरिमा राज ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आराध्या कुमारी और फलक शम्स ने 83.4 प्रतिशत, अभिनव कुमार ने 83.2 प्रतिशत, प्रियांशु कुमार ने 82.8 प्रतिशत, हर्षित जैन ने 82 प्रतिशत, नंबर आलम ने 81.6 प्रतिशत, यशाब आलम ने 81.2 प्रतिशत तथा सुशांतिका ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव-सह-निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के प्रति सजग हैं और भविष्य में समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया था और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की परंपरा को कायम रखा।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन मेहनत और लगन से विद्यार्थी हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार कैसर इमाम ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफल विद्यार्थी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
















