


शत-प्रतिशत सफलता के साथ विद्यालय ने जिले में लहराया परचम
पूर्णिया : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एसआरडीीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विज्ञान संकाय में हर्षिता कुमारी ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं आरव कृष्णन ने 78 प्रतिशत, अनन्या हार्दिक ने 73.6 प्रतिशत, युवराज ध्रुव ने 72.4 प्रतिशत, अनुपम कुमारी ने 72.2 प्रतिशत, मैत्री कुमारी ने 70.4 प्रतिशत तथा प्रज्ञा श्री ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा वैभव आनंद ने 69.2 प्रतिशत, अनुभव विक्रम ने 65.6 प्रतिशत तथा प्रिंस राज ने 64.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

वहीं वाणिज्य संकाय में श्रेयसी चटर्जी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अंशिका रंजन ने 91 प्रतिशत, अंजली कुमारी ने 89.2 प्रतिशत, आर्या प्रियानी साहू एवं हर्दिका रंका ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दिया अरोड़ा ने 79 प्रतिशत, उत्सव राज ने 78.8 प्रतिशत, सौम्या सरकार ने 78.6 प्रतिशत, अहाना चौधरी ने 77.8 प्रतिशत, सौम्या कुमारी ने 74.6 प्रतिशत तथा तनु प्रिया ने 74.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसके अतिरिक्त अनुष्का कुमारी एवं सुधांशु कुमार ने 72 प्रतिशत, आयुष आनंद ने 70.8 प्रतिशत, मौसम शर्मा ने 67.4 प्रतिशत, एमडी जीशान ने 65.4 प्रतिशत, अभिरूप रंजन सिंह ने 64 प्रतिशत तथा शिवानी कुमारी ने 60.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करता रहेगा।
















