5
(1)



नगरीय सुविधाओं के विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : तारकिशोर प्रसाद

कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद  ने गुरुवार को कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में विधायक कोष से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने शिलापट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।


जानकारी के अनुसार कनवा टोला में हीरा देवी के घर से टेंपो स्टैंड तक तथा रंजना झा के घर से संतोष भगत के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। दोनों सड़कों के निर्माण पर लगभग 24 लाख रुपये की लागत आई है।

इस अवसर पर कटिहार की महापौर उषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर निगम पार्षद मुनीलाल उरांव, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, चंद्रशेखर जायसवाल, सतीश ठाकुर, राजू चौहान, विकास राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि कटिहार शहर की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उनके वित्त मंत्री कार्यकाल में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्रणाली निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, जिसका कार्य वर्तमान में चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद शहर में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदर और व्यवस्थित कटिहार के निर्माण तथा लोगों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: