5
(1)



नवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र के चापरहाट में सोमवार रात करीब नौ बजे कथित गोलीबारी की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि सधुआ गांव निवासी सुधीर मंडल पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई, जिसके बाद वे अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले।


घटना के बाद सुधीर मंडल ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रंगरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

हालांकि, रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने गोलीबारी की घटना से स्पष्ट इनकार किया है। उनके अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है, गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध अवस्था में एक बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: