5
(1)



नवगछिया।भाकपा (माले) एवं ऐक्टू की ओर से स्थानीय कदवा क्षेत्र के चायटोला, खैरपुर में निर्माण मजदूर कॉमरेड बमबम मंडल, जयनंदन कुमार एवं श्रीलाल मंडल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि बीते 22 अप्रैल को सेफ्टी टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीनों मजदूरों की मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मजदूर साथियों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


सभा की अध्यक्षता भाकपा (माले) खैरपुर ब्रांच सचिव राजकिशोर यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव ने कहा कि तीनों मजदूरों की आकस्मिक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। उन्होंने कहा कि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले इन श्रमिकों के निधन से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं पार्टी के नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों की मौत पर मात्र दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है, जबकि अधिकारियों की मृत्यु पर 25 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने दुर्घटना में मृत मजदूरों के परिजनों को भी 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।


श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड कमिटी सदस्य राधेश्याम रजक, रवि मिश्र, गुरुदेव सिंह, बालेश्वर ठाकुर, अमीर राम, मनोरंजन शर्मा, अनिरुद्ध राम, मुन्ना मंडल, बीरबल मंडल, ईश्वर मंडल, रामबालक राम, रघुनी ठाकुर, दशरथ सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं दिवंगतों के परिजन चम्पा देवी, वीणा देवी, सबिता देवी, पूरन मंडल, जितेंद्र कुमार एवं वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: