5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर जदयू ने भागलपुर में अपनी महिला इकाई को सक्रिय करने का संदेश दिया। गुरुवार को जदयू कार्यालय में आयोजित महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में पार्टी नेताओं ने महिलाओं से अपील की कि नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए।
बैठक की मुख्य अतिथि एवं महिला प्रकोष्ठ जदयू की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी प्रजापति ने कहा कि बिहार में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उन्होंने पंचायती राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पुलिस सेवा में 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे फैसलों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
बैठक में मौजूद सांसद अजय मंडल ने कहा कि महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार ने जो आधार तैयार किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कामों और योजनाओं की चर्चा शुरू की जाए तो सुबह से शाम हो जाएगी।


जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, गुड्डू साईं, सुप्रिया रानी, अनीता मिश्रा, बैठक की प्रभारी सुप्रिया रानी ने कहा कि महिलाओं को ‘चौका से चौपाल’ तक लाने का काम नीतीश कुमार ने किया।
बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी शाह ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी, शबाना दाऊद, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, कोषाध्यक्ष अंकित सिंह, अमरेंद्र सिंह, वीणा सिन्हा, प्रकाश सिंह, बीनू बिहारी, प्रीति कुमारी, रोजी रानी, सुनीता सिंह, आरती सिन्हा, सरिता देवी, कल्पना कर्ण, प्रेम प्रभा, अंजनी देवी, क्षमा वाहिनी, रूबी कुमारी और कहकशां खुर्शीद समेत बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: