4.3
(6)

कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नवगछिया नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बुधवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को साफ-सफाई, घाटों के समतलीकरण और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले नवगछिया प्रखंड परिसर स्थित तालाब की स्थिति का जायजा लिया गया। यहां तालाब की सफाई के साथ जलकुंभी हटाने का कार्य कराया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी घाटों पर विशेष साफ-सफाई कराई जाए और व्रतियों के आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जाए, ताकि अर्घ्य देने के दौरान किसी को परेशानी नहीं हो।

नगर परिषद क्षेत्र में कुल 27 छठ घाटों की निगरानी की जा रही है। इनमें 16 कृत्रिम घाट तथा तालाब, पोखर सहित अन्य 11 घाट शामिल हैं। गोपाल गौशाला के पीछे कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा राजेंद्र कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी और नया टोला सहित विभिन्न स्थानों पर भी घाट तैयार किए जा रहे हैं।

गहरे पानी वाले स्थानों पर होगी बैरिकेडिंग

सुरक्षा के मद्देनजर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों और सुरक्षा बलों की तैनाती की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट और जनरेटर, स्वच्छ पेयजल तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके, इसके लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

महिलाओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम

छठ व्रतियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे वे बिना किसी परेशानी के श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

निरीक्षण के दौरान नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार दास सहित नगर परिषद के कई कर्मी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: