5
(1)



शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हमला, घायलों को मायागंज अस्पताल किया गया रेफर

भागलपुर : बिहार के बांका जिले में चोरी के शक को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। चक्काडीह गांव में हुई इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक मणिकांत यादव के घर में हाल ही में चोरी की घटना हुई थी। इसको लेकर उन्होंने गांव के ही कमल किशोर यादव के परिवार पर संदेह जताया था। इसी आरोप को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि कमल किशोर यादव का पुत्र संजीव यादव, उसका भाई धर्मवीर यादव और उनकी मां सोनी देवी एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मणिकांत यादव अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और संजीव यादव पर चाकू एवं फरसा से हमला कर दिया।


हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे धर्मवीर यादव और सोनी देवी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घायलों ने घटना की सूचना बांका थाना को दी। आरोप है कि पुलिस देर से मौके पर पहुंची और पहले इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल तीनों घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: