


30 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
नवगछिया : जीएस न्यूज़ अखबार की ओर से आयोजित ‘टॉप फैन अवार्ड’ समारोह का आयोजन रविवार को नवगछिया के अस्पताल चौक स्थित ब्रांच कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कुल 30 प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने इस पहल के लिए जीएस न्यूज़ का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहने की बात कही।
आयोजकों ने बताया कि ‘टॉप फैन अवार्ड’ का उद्देश्य पाठकों और समर्थकों को प्रोत्साहित करना तथा उनके जुड़ाव को सम्मान देना है। इस तरह के आयोजन से पाठकों और संस्था के बीच संबंध और मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम में जीएस न्यूज़ टीम के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं प्रतिभागियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला कदम बताया।
समापन के अवसर पर आयोजकों ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पाठकों और समर्थकों को सम्मानित करने की परंपरा जारी रह सके।















