5
(1)

रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव का निवासी है आरोपित गोपाल साह, पुलिस ने बनकट्टा भवरा के पास से किया गिरफ्तार

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर बैसी निवासी गोपाल साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव के ही बनकट्टा भवरा के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और खदेड़कर पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था और उसके पास देशी कट्टा कहां से आया। हथियार के स्रोत तथा आरोपित के संभावित आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार गोपाल साह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: