5
(2)


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कैलाशपुरी कॉलोनी स्थित SRJSS इंस्टीट्यूट के प्रांगण में शनिवार को समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कवि गोष्ठी सह गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता पटना से आए ललित निबंधकार एवं कवि राजमणि मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार राजकुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कवियों एवं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया।
कवयित्री एवं लोकगायिका अर्पिता चौधरी ने बेटियों को समर्पित अंगिका सोहर एवं रूपणी गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गायन में तबले पर संस्था के निदेशक लाल मोहन प्रसाद साह, हारमोनियम पर आर्यन कुमार तथा नाल पर हरिओम और शिवम ने संगत की। सहगायक के रूप में सन्नी, कुसुम और आर्या मिश्रा ने सहयोग किया।


कार्यक्रम के दौरान कवि गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें रचनाकारों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में समारोह के अध्यक्ष राजमणि मिश्र के संबोधन के बाद संस्था के निदेशक लाल मोहन प्रसाद साह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही गीत-संगीत एवं कवि गोष्ठी का समापन हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: