5
(1)



सिविल सर्जन ने नए भवन का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में व्यवस्था शुरू करने का निर्देश

पूर्णिया । पूर्णिया जिले के बी. कोठी प्रखंड अंतर्गत दीवरा बाजार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के नए भवन का मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवा शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर प्रसव कक्ष चालू करने का निर्देश दिया।



निरीक्षण टीम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुरेन्द्र दास, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, एमओआईसी बी. कोठी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी एवं डॉ. बागेश्वर सर्जन भी शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का हस्तांतरण करीब छह माह पूर्व ही हो चुका है, लेकिन अब तक वहां केवल ओपीडी सेवा संचालित की जा रही है। प्रसव सेवा शुरू नहीं होने को सिविल सर्जन ने गंभीरता से लिया।

उन्होंने स्टोर में रखी प्रसव कक्ष से संबंधित आवश्यक सामग्रियों को तुरंत नए लेबर रूम में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। साथ ही वहां पदस्थापित आयुष चिकित्सक को स्पष्ट रूप से कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रसव सेवा हर हाल में शुरू हो जानी चाहिए।



सिविल सर्जन ने बताया कि अगले सप्ताह वे पुनः औचक निरीक्षण करेंगे और प्रसव सेवा शुरू नहीं होने की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। नए भवन में प्रसव सेवा शुरू होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: